विशेष अदालत ने कंगना के खिलाफ किसानों के अपमान के मामले में बयानों की जांच रिपोर्ट मांगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 11, 2025

आगरा की एक विशेष सांसद/विधायक अदालत ने किसानों के अपमान के मामले में अभिनेत्री एवं सांसद कंगना रनौत या उनकी ओर से वकील के उपस्थित नहीं होने पर, शुक्रवार को थाना न्यू आगरा को 29 जनवरी तक गवाह, सबूत और बयानों की जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।

मामले में कंगना को अपना पक्ष रखने के लिए अदालत ने कई बार नोटिस भेजे हैं। उनके दिल्ली और मनाली के पते पर नोटिस तामिल भी किये गए हैं, लेकिन वह न तो खुद अदालत में उपस्थित हुईं और न ही अपना पक्ष रखने के लिए किसी वकील को भेजा।

यह वाद वरिष्ठ अधिवक्ता और राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमा शंकर शर्मा ने दायर किया है। वादी का आरोप है कि कंगना ने अपने बयानों से आंदोलनकारी किसानों और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी समेत शहीदों का अपमान किया।

प्रमुख खबरें

Kolkata के SRFTI में छात्रों के विरोध के बीच 11 दिसंबर तक बढ़ा परिसर बंद रखने का फैसला

झारखंड के मंत्री Irfan Ansari पर कानूनी कार्रवाई करे केंद्र, BJP ने उठाई मांग

यमुना घाटी लिफ्ट योजना से उपकरण चोरी मामले में दो गिरफ्तार, 96 किलो माल बरामद

विवादित कथावाचकों से दूर रहें आयोजक, Akhilesh Yadav ने सामाजिक नुकसान की दी चेतावनी