पीआरएसआई भोपाल चेप्‍टर को कोविड जनजागरूकता के लिए विशेष राष्‍ट्रीय सम्‍मान

By दिनेश शुक्ल | Feb 04, 2021

भोपाल। पब्लिक रिलेशन सोसायटी ऑफ इंडिया भोपाल चेप्‍टर को कोविड के दौरान प्रभावी कार्यक्रम आयोजित करने के लिए विशेष राष्‍ट्रीय सम्‍मान दिया गया है। इस सम्‍मान की घोषणा नई दिल्‍ली में पब्लिक रिलेशन सोसायटी ऑफ इंडिया द्वारा घोषित नेशनल अवार्ड के दौरान राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष डॉ. अजीत पाठक ने की। डॉ. पाठक ने कहा कि पब्लिक रिलेशन सोसायटी भोपाल चेप्‍टर द्वारा कोरोना काल के दौरान यूनिसेफ के साथ मिलकर इलेक्‍ट्रानिक मीडिया, प्रिंट मीडिया, वेब मीडिया, रेडियो मीडिया, स्‍वतंत्र पत्रकारों एवं बुद्धिजीवियों के संगठन को कोरोना के लांछन को मिटाने के लिए प्रभावी अभियान चलाया गया। सोसायटी द्वारा कोरोना काल में अखिल भारतीय आयुविर्ज्ञान संस्‍थान भोपाल के निदेशक डॉ. सरमन सिंह, पर्यावरणविद सोपान जोशी और फेक न्‍यूज पर विज्ञान प्रसार के साइंटिस्‍ट डॉ. निमिश कपूर के विशेष व्‍याख्‍यान कराए गए। इस दौरान समूचे प्रदेश में पब्लिक रिलेशंस सोसायटी भोपाल चेप्‍टर की सराहना की गई।

इसे भी पढ़ें: सुब्रमण्यम स्वामी के ट्वीट पर दिग्विजय सिंह ने किया कटाक्ष, लिखा घोर कलयुग है

गौरतलब है कि पब्लिक रिलेशंस सोसायटी भोपाल चेप्‍टर जनजागरूकता के लिए समय-समय पर विशेष अभियान संचालित करता है। सोसायटी के भोपाल चेप्‍टर के अध्‍यक्ष प्रोफेसर श्री पुष्‍पेन्‍द्र पाल सिं‍ह ने राष्‍ट्रीय अवार्ड के लिए भोपाल चेप्‍टर के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्‍यों को बधाई और शुभकामनाएं दीं और प्रोफसर पुष्‍पेन्‍द्र पाल सिंह ने कहा 8 मार्च 2021 को राष्‍ट्रीय महिला दिवस और 21 अप्रैल 2021 राष्‍ट्रीय जनसंपर्क दिवस अपनी गौरवमयी परंपरागत शैली और उत्‍साह के साथ मनाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: केन्द्रीय बजट को लेकर मध्य प्रदेश भाजपा करेगी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

पब्लिक रिलेशंस सोसायटी भोपाल चेप्‍टर के सचिव डॉ. संजीव गुप्‍ता, नेशनल काउंसिल मेम्‍बर मनोज द्विवेदी, विजय बोन्द्रिया, मीडिया समन्‍वयक दिनेश शुक्‍ल ने पब्लिक रिलेशन सोसायटी ऑफ इंडिया के आउट ऑफ बॉक्‍स इनिशियेटिव विशेष राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार को मध्‍य प्रदेश के जनसंपर्क कर्मियों के लिए उत्‍साहजनक बताया है और कहा है कि जनसंपर्क कर्मियों की यह संस्‍था राष्‍ट्रीय स्‍तर पर मध्‍य प्रदेश का नाम रोशन कर रही है।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने Devendra Fadnavis को लिखा पत्र, आदिवासी छात्रों की मांग उठाई

Karnataka में IPC करेगी ₹83,480 करोड़ का निवेश, बनेगा Data Centre

Bajaj Auto अगले 45 दिनों में उतारेगी 3 नए उत्पाद, 2 नए ब्रांड भी करेगी पेश

Jyotiraditya Scindia ने पेश किया Dak Seva App, घर बैठे मिलेंगी डाक विभाग की सुविधाएं