Alaska Plane Crash | अमेरिका के अलास्का में बड़ा हादसा! 8 लोगों को ले जा रहा विशेष विमान दुर्घटनाग्रस्त, तलाश अभियान जारी

By रेनू तिवारी | Aug 21, 2026

अमेरिका के पश्चिमी अलास्का में दूरदराज के इलाके में बृहस्पतिवार को एक विशेष विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें आठ लोग सवार थे। एक संघीय अधिकारी ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) के अलास्का क्षेत्र के प्रमुख क्लिंट जॉनसन ने बताया कि विमान में दो पायलट और छह यात्री सवार थे। उन्होंने इन लोगों की स्थिति के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है। उन्होंने बताया कि विमान ने एंकरेज से उड़ान भरी थी और माना जा रहा है कि वह बृहस्पतिवार दोपहर को अलास्का के केप न्यूएनहैम के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 

उडान का मार्ग: विमान ने अलास्का के प्रमुख शहर एंकरेज से उड़ान भरी थी।

घटनास्थल: माना जा रहा है कि यह हादसा बृहस्पतिवार दोपहर को 'केप न्यूएनहैम' (Cape Newenham) के पास हुआ।

सवार लोग: विमान में 2 क्रू मेंबर (पायलट) और 6 यात्री मौजूद थे। फिलहाल हादसे में शिकार हुए लोगों की स्थिति की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। 

इसे भी पढ़ें: Farooq Abdullah ने कहा कि National Conference जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे की बहाली के लिए संघर्ष जारी रखेगी

बचाव एवं राहत कार्य शुरू

NTSB के अलास्का क्षेत्र के प्रमुख क्लिंट जॉनसन ने बताया कि अभी मामले की शुरुआती जानकारी ही मिल पाई है। घटना की सूचना मिलते ही अलास्का बचाव समन्वय केंद्र (Alaska Rescue Coordination Center) तुरंत हरकत में आया।

केंद्र ने ‘केप न्यूएनहैम लॉन्ग रेंज रडार साइट’ के पास विमान दुर्घटना की रिपोर्ट मिलने के बाद बड़े पैमाने पर सर्च एंड रेस्क्यू (तलाश और बचाव) अभियान शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने कहा है कि इलाके की विषम परिस्थितियों के बावजूद बचाव दल मौके पर पहुंचने की कोशिश कर रहा है और जैसे ही अतिरिक्त विवरण उपलब्ध होंगे, जानकारी साझा की जाएगी।

Read Latest National News in Hindi only on Prabhasakshi  

प्रमुख खबरें

Congress नेतृत्व की चेतावनी दरकिनार कर Harish Rawat ने जसपुर से निकाली जनसंवाद यात्रा

Maharashtra विधान परिषद चुनाव: Mahayuti और MVA में सीटों पर बढ़ी तकरार

Delhi Police की पत्रकारों को सलाह, प्रदर्शन कवरेज के समय वैध ID कार्ड साथ रखें

Rajya Sabha Election: उप्र में BJP के 8 प्रत्याशी सीएम योगी की मौजूदगी में आज भरेंगे पर्चा