अगर सत्ता में आए तो आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देंगे: दुबई में बोले राहुल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 11, 2019

दुबई। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को यहां कहा कि अगर उनकी पार्टी आगामी आम चुनावों में सत्ता में आती है तो आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देगी। संयुक्त अरब अमीरात की दो दिवसीय यात्रा पर आए गांधी ने दुबई में लेबर कॉलोनी में एकत्रित भारतीय कामगारों को संबोधित किया। गांधी ने कहा, ‘जैसे ही हमारी सरकार सत्ता में आएगी हम आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देंगे।’

इसे भी पढ़ें: निर्मला सीतारमण पर टिप्पणी करके बुरे फंसे राहुल, महिला आयोग ने भेजा नोटिस

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का दो जून 2014 को विभाजन कर दो अलग राज्य बना दिए गए थे। उन्होंने कहा, ‘आपने भारत, भारतीय राज्यों और गरीब लोगों की मदद की तथा आपने दुबई शहर बनाने के लिए काम किया जो पूरे विश्व में महान है। मैं आपको तहे दिल से शुक्रिया कहना चाहता हूं।’ संयुक्त अरब अमीरात के विकास की प्रशंसा करते हुए गांधी ने कहा कि आप यहां जो भी बड़ा विकास देखते हो, ऊंची इमारतें, बड़े हवाईअड्डे और मेट्रो, ये सब आपके योगदान के बिना नहीं बनते।

उन्होंने कहा कि आपने इस शहर के विकास के लिए अपना खून-पसीना और समय दिया और आपने सभी भारतीयों को गौरवान्वित किया। गांधी ने आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर पिछले साल मार्च में जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं के समूह को दिए बयान को दोहराया। उन्होंने तब कार्यकर्ताओं से कहा था, ‘हम आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देंगे। 2019 में सत्ता में आने के बाद यह पहली चीज होगी जो हम करेंगे।’

इसे भी पढ़ें: राहुल का मोदी पर कटाक्ष, बोले- मन की बात नहीं करूंगा, आपकी सुनूंगा

उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि अगर हम एक साथ खड़े होंगे तो हम भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस बात के लिए राजी कर लेंगे कि जो आंध्र प्रदेश के लोगों का बकाया है वो उन्हें दिया जाना चाहिए। आम चुनाव इस साल अप्रैल और मई के बीच होने हैं।

प्रमुख खबरें

Tipu Sultan Death Anniversary: मैसूर के टाइगर कहे जाते थे टीपू सुल्तान, दुनिया से आज ही के दिन हुए थे विदा

Odisha में छह मई को चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे Prime Minister Modi

ED ने ‘यूट्यूबर’ Elvish Yadav और अन्य के खिलाफ धनशोधन का मामला दर्ज किया

Famous Temples: जयपुर के 2 साल पुराने महादेव मंदिर के रहस्यों को जानकर रह जाएंगे दंग, आप भी कर आएं दर्शन