मध्य प्रदेश के जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन दिल्ली तक स्पेशल ट्रेन

By दिनेश शुक्ल | Nov 19, 2020

भोपाल। रेल प्रशासन द्वारा अतिरिक्त रेल यातायात क्लीयर करने के उद्देश्य से शुक्रवार, 20 नवम्बर से जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन आगामी एक दिसम्बर तक दोनों दिशाओं में 11-11 ट्रिप में चलाई जाएगी। भोपाल रेल मंडल के जनसम्पर्क अधिकारी आई.ए.सिद्दीकी ने बताया कि गाड़ी संख्या 02174 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन स्पेशन एक्सप्रेस शुक्रवार, 20 नवम्बर से आगामी 30 नवम्बर तक (11 ट्रिप) जबलपुर स्टेशन से प्रतिदिन शाम 5.30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 11.35 बजे हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02173 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर स्पेशल एक्सप्रेस शनिवार, 21 नवम्बर से 01 दिसम्बर तक (11 ट्रिप) हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से दोपहर 2.15 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 6.50 बजे जबलपुर स्टेशन पहुंचेगी। 

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter