इंदौर में मजदूरों के लिये दस स्थानों पर विशेष वैक्सीनेशन शिविर लगेंगे

By दिनेश शुक्ल | Jun 06, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि इंदौर जिले में मजदूरों, घरेलू कामकाजी महिलाओं, धोबी, नाई, पुजारियों, पेट्रोल पंप तथा गैस कंपनियों के कर्मचारियों आदि के लिए विशेष वैक्सीनेशन शिविर लगाए जाएँ। उन्होंने कहा कि इस अभियान को और अधिक व्यापक और समग्र बनाने के लिए हर वर्ग को जोड़ा जा रहा है।  मंत्री सिलावट इंदौर के जिला प्रभारी भी है।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में 104 साल के पूर्व मंत्री ने भी लगवाया कोरोना से बचाव का टीका

बैठक में सिलावट ने निर्देश दिए कि फुटपाथ के नागरिकों और रेन बसेरा में रहने वाले लोगों के भोजन के लिए भी समुचित व्यवस्था रखी जाए। उन्होंने कोविड अनुकूल व्यवहार के प्रति नागरिकों में जन-जागृति के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। बताया गया कि नगर निगम के सभी वाहनों के माध्यम से कोविड अनुकूल व्यवहारों के प्रति जन-जागरूकता के संदेश का प्रसारण किया जाएगा। 

प्रमुख खबरें

एक पर हमला सब पर हमला वाली बात सही साबित हुई, Houthis ने Saudi Arabia पर सीधे हमले के बाद Pakistan Economy को भी बनाया निशाना!

Chitrakoot Link Expressway | चित्रकूट धाम की यात्रा होगी अब सुपरफास्ट: योगी सरकार ने 1,008 करोड़ के 6-लेन लिंक एक्सप्रेसवे को दी हरी झंडी, 120 km/h की रफ्तार से दौड़ेंगे वाहन

गाज़ा में शांति सिर्फ छलावा? अमेरिका का बड़ा दांव! इज़राइल की झोली में गिरेंगे 40,000 महा-विनाशकारी बम, हिल उठी पूरी दुनिया

Vienna Convention से UN के फैसले तक, ऐसे शुरू हुआ 16 सितंबर को World Ozone Day का सफर