मुंबई में तेज रफ्तार कार ने फुटपाथ पर पैदल यात्रियों को मारी टक्कर, चार घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 13, 2025

मुंबई के घाटकोपर में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से फुटपाथ पर चार लोग घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना घाटकोपर के एलबीएस मार्ग पर सुबह करीब साढ़े छह बजे हुई।

अधिकारी ने बताया कि तेज गति से आ रही कार के चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया और कार फुटपाथ पर चढ़ गई और चार लोगों को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि घायलों में से एक हालत गंभीर है।

अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दो महिलाएं और एक पुरुष वाहन से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि उक्त व्यक्ति मौके से फरार हो गया और महिलाओं को हिरासत में ले लिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने वाहन से शराब की बोतलें बरामद की हैं और संदेह है कि दुर्घटना के समय आरोपी नशे की हालत में थे। उन्होंने बताया कि पुलिस एक मामला दर्ज करने की प्रक्रिया में है और फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

प्रमुख खबरें

Bangladesh में हो रहा भारी बवाल, भारत ने ले लिया तगड़ा एक्शन, 35 गिरफ्तार

गौतम गंभीर को लेकर कपिल देव का दो टूक: वो कोच नहीं, टीम संभालने वाले मैनेजर हैं!

बांग्लादेश में ऐसा क्या हुआ? अमेरिका भी आ गया टेंशन में, नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

विपक्ष के हंगामे के बीच कर्नाटक में हेट स्पीच और हेट क्राइम बिला पास, मंत्री ने कहा- कोई राजनीतिक प्रतिशोध नहीं