तेज रफ्तार कार ने महिला को टक्कर मारी, आरोपी गिरफ्तार, घटना का वीडियो वायरल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 14, 2024

पुणे के पिंपरी चिंचवाड़ के भोसरी इलाके में एक कार ने 40 वर्षीय महिला को टक्कर मार दी जिससे वजह जख्मी हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज दिन में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें दिख रहा है कि एक तेज रफ्तार कार एक महिला को टक्कर मारती है और वह सड़क के किनारे गिर जाती हैं।

अधिकारी ने बताया, घटना बुधवार की है। 24 वर्षीय कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। हम आरटीओ के साथ मिलकर जांच कर रहे हैं कि वह समय रहते वाहन क्यों नहीं रोक पाया। चालक नशे में नहीं था। महिला की हालत स्थिर है।

प्रमुख खबरें

Cyclone Akwan के खतरे से Odisha में 50 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए

जेल से रामपुर पहुंचे Azam Khan बोले- यूपी का अगला विधानसभा चुनाव बदलाव नहीं इंकलाब होगा

Pantnagar Airport के विस्तार को मिली पर्यावरणीय मंजूरी, 3000 मीटर लंबा होगा रनवे

Vadodara में Yusuf Pathan को जमीन आवंटन के प्रस्ताव को VMC से मिली मंजूरी