मुंबई में 17 साल के किशोर ने तेज रफ्तार से चला रही SUV से दूधवाले को कुचला, भागने की कोशिश कर रहे लड़के को पुलिस ने पकड़ा

By रेनू तिवारी | Aug 30, 2024

गुरुवार की सुबह दूध बांट रहे 24 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जब गोरेगांव इलाके में एक किशोर द्वारा चलाई जा रही तेज रफ्तार एसयूवी ने उसके दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। यह घटना सुबह करीब 4 बजे आरे कॉलोनी में हुई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि नवीन वैष्णव की मौत उस समय हुई, जब गलत दिशा में खड़ी महिंद्रा स्कॉर्पियो ने उसके दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि चूंकि आरोपी चालक 17 वर्षीय है, इसलिए एसयूवी के मालिक इकबाल जिवानी (48) और उसके बेटे मोहम्मद फज इकबाल जिवानी (21) के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें: LGBTQ समुदाय के लोग अब संयुक्त बैंक खाता खोल सकते हैं! नहीं लगाया जाएगा कोई प्रतिबंध. केंद्र की नई एडवाइजरी में कई बदलाव हुए

दोपहिया वाहन को टक्कर मारने के बाद एसयूवी एक बिजली के खंभे से जा टकराई। किशोर चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे चोटें आईं और पुलिस ने उसे पकड़ लिया। अधिकारी ने बताया कि उसके रक्त के नमूने प्रयोगशाला में भेजे गए हैं, ताकि पता लगाया जा सके कि उसने शराब पी रखी थी या नहीं।

इसे भी पढ़ें: Diabetes: डायबिटीज के रोगियों को रोजाना खाने चाहिए ये मैजिकल सीड्स, कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर लेवल

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी ने दुर्घटना से पहले अपने दोस्तों के साथ पार्टी की थी।

प्रमुख खबरें

Dhurandhar The Revenge का धमाका! RGV का दावा- अगर फिल्म ने कमाए 2000 करोड़, तो हिल जाएगा साउथ सिनेमा का साम्राज्य!

Reliance US Deal Explained | Donald Trump का धमाका! टेक्सास में खुलेगी 50 साल की पहली नई रिफाइनरी, रिलायंस करेगा 300 अरब डॉलर का ऐतिहासिक निवेश

West Asia crisis के बीच Air India का मिशन गल्फ! बुधवार को संचालित होंगी 58 विशेष उड़ानें

Iran के मिसाइल हमलों में भारी गिरावट! सैन्य तबाही की प्लानिंग या Tehran की कोई नई रणनीति?