टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाना अर्थव्यवस्था के लिए कितना जरूरी? मुख्य आर्थिक सलाहकार ने दिया जवाब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2021

नयी दिल्ली। मुख्य आर्थिक सलाहकार के वी सुब्रह्मण्यम ने सोमवार को कोविड-19 के टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने की पुरजोर वकालत करते हुए कहा कि यह न केवल लोगों की सेहत के लिए बल्कि देश की अर्थव्यवस्था की सेहत के लिए भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि टीके की खुराक दिए जाने में वृद्धि हुई है लेकिन पूरी आबादी के टीकाकरण के लिए इसकी रफ्तार बढ़ाना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर पहुंचा निफ्टी, सेंसेक्स 52,000 के करीब पर पहुंचा

सुब्रह्मण्यम ने कहा, टीकाकरण की रफ्तार तेज करना बहुत जरूरी है क्योंकि इससे कोविड-19 की एक और लहर की आशंका को कम करने में मदद मिलेगी और इस तरह से अर्थव्यवस्था को सुधारने में सकारात्मक रूप से मदद मिलेगी। उन्होंने मार्च 2021 में समाप्त हुए वित्तीय वर्ष से जुड़े जीडीपी के आंकड़े को लेकर मीडिया से बात करते हुए यह टिप्पणी की। मुख्य आर्थिक सलाहकार ने इस बात पर भी जोर दिया कि आर्थिक गतिविधि महामारी के आगे की राह से अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ी हुई है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा