By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 08, 2021
नयी दिल्ली। स्पाइसजेट ने सोमवार को एक नई योजना शुरू की, जिसके तहत यात्री टिकट के लिए तीन, छह या 12 किस्तों में भुगतान कर सकेंगे। विमानन कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘शुरुआती पेशकश के तहत ग्राहक बिना किसी अतिरिक्त लागत (बिना ब्याज) के तीन महीने की ईएमआई के विकल्प का लाभ ले सकेंगे।’’