यात्रा हुई और आसान! अब उड़ान के दौरान टैक्सी बुक कर सकते हैं इस एयरलाइन के यात्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 12, 2021

मुंबई। बजट एयरलाइन स्पाइसजेट ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसके यात्री अब एयरलाइन के इन-फ्लाइट एंटरटेनमेंट मंच स्पाइसस्क्रीन का इस्तेमाल करके अपनी उड़ान के दौरान हवाई अड्डे के बाहर जाने के लिए टैक्सी बुक कर सकते हैं। नयी सेवा पहले चरण में, 12 अगस्त से दिल्ली हवाई अड्डे पर आने वाले यात्रियों के लिए उपलब्ध होगी। एयरलाइन आगे मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, गोवा, चेन्नई, कोलकाता, अहमदाबाद और पुणे सहित सभी प्रमुख हवाई अड्डों पर चरणबद्ध तरीके से इस सेवा का विस्तार करेगी। एयरलाइन ने कहा कि घरेलू विमानन उद्योग में अपनी तरह की यह पहली पहल यात्रियों को टैक्सी ट्रांसफर क्षेत्र में आगमन के बाद अपने परिवहन के लिए इंतजार से बचने में मदद करेगी।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता