उड़ान भरते ही स्पाइसजेट विमान का पहिया गिरा, मुंबई में आपात लैंडिंग से 75 यात्री बाल-बाल बचे!

By रेनू तिवारी | Sep 13, 2025

मुंबई जा रहे स्पाइसजेट के एक विमान का शुक्रवार को गुजरात के कांडला हवाई अड्डे पर उड़ान भरते समय एक पहिया टूट गया। विमान में सवार एक यात्री ने पहिए के गिरने का वीडियो बनाया। वीडियो में, जब विमान उड़ान भरने ही वाला था कि तभी पहिया अलग हो गया, तो यात्री बार-बार कहता सुनाई दे रहा था, "पहिया गिर गया है।" एयरलाइन ने बताया कि उड़ान भरने के बाद Q400 टर्बोप्रॉप विमान का एक बाहरी पहिया रनवे पर मिला। मुंबई में उड़ान और लैंडिंग दोनों सुरक्षित रूप से संपन्न हुए। विमान ने दोपहर 3.51 बजे आपातकालीन लैंडिंग की और एहतियात के तौर पर मुंबई हवाई अड्डे पर अस्थायी आपातकाल घोषित कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें: Nepal Gen-Z Protests | नेपाल में राजनीतिक संकट खत्म, देश को मिली पहली महिला प्रधानमंत्री, नेपाल में राजनीतिक संकट खत्म

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट ‘फ्लाइटराडार24 डॉट कॉम’ पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, यह उड़ान निर्धारित समय दोपहर 1.25 बजे के बजाय दोपहर 2.38 बजे कांडला से रवाना हुई और दोपहर 3.51 बजे मुंबई में उतरी। एयरलाइन ने एक बयान में कहा, ‘‘12 सितंबर को कांडला से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाले स्पाइसजेट के क्यू400 विमान का एक बाहरी पहिया उड़ान भरने के बाद रनवे पर पाया गया। विमान ने मुंबई की अपनी यात्रा जारी रखी और सुरक्षित रूप से वहां उतर गया।’’

अधिकारियों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि क्षेत्रीय उड़ानों के लिए इस्तेमाल होने वाले बॉम्बार्डियर क्यू400 विमान में 75 यात्री सवार थे। एक अधिकारी ने बताया कि विमान का एक पिछला पहिया गायब था। एक अधिकारी ने बताया कि कांडला हवाई अड्डे पर एक हवाई यातायात नियंत्रक (एटीसी) ने स्पाइसजेट के पायलट को सूचित किया कि उड़ान भरने के बाद विमान का एक पहिया गिर गया था। इसके बादविमान (उड़ान संख्या एसजी 2906) के लिए पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें: PM Modi Visit Mizoram | मिजोरम में पीएम मोदी ने रचा इतिहास, पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ा पहाड़ी राज्य, विकास का नया अध्याय

अधिकारी ने कहा, ‘‘सौभाग्य से विमान का ‘लैंडिंग गियर’ (पाहिया) वापस खिंच रहा था, जिसकी वजह से वह सुरक्षित रूप से उतर सका।’’ एयरलाइन का नाम लिए बिना, एमआईएएल ने कहा कि कांडला से आए एक विमान ने तकनीकी समस्या की सूचना के बाद छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग की। एमआईएएल ने एक बयान में कहा, ‘‘एहतियात के तौर पर पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया था। विमान रनवे 27 पर सुरक्षित रूप से उतर गया और सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित हैं। कुछ ही देर बाद सामान्य परिचालन फिर शुरू हो गया।’’ हाल के महीनों में स्पाइसजेट के विमानों में समस्याएं आने की कुछ घटनाएं सामने आई हैं।

प्रमुख खबरें

Shilpa Shetty और Raj Kundra के खिलाफ 60 करोड़ केस में खुला नया पन्ना, मुंबई पुलिस ने जोड़ी धोखाधड़ी की नयी धारा

सरकार का लक्ष्य राजमार्ग निर्माण की गति बढ़ाकर 60 किलोमीटर प्रतिदिन करना: Gadkari

Punjab Election Result 2025 Highlights | पंजाब में जिला परिषद, पंचायत समिति चुनाव में ‘आप’ को बढ़त, मतगणना जारी

Delhi Pollution | बाहरी वाहनों पर प्रतिबंध, नो पीयूसी, नो फ्यूल लागू, दिल्ली में प्रदूषण रोकने के लिए लगाए गए प्रतिबंधों की लिस्ट