बढ़ी लागत के कारण स्पाइसजेट को नुकसान, जून तिमाही में 238 करोड़ रुपये का घाटा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 05, 2025

स्पाइसजेट ने शुक्रवार को बताया कि जून में समाप्त तिमाही के दौरान उसे 238 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ। कंपनी ने कहा कि विमानों के खड़े होने और अवकाश यात्रा की मांग में कमी से उसकी वित्तीय स्थिति प्रभावित हुई। कई चुनौतियों का सामना कर रही इस बजट एयरलाइन ने चालू वित्तवर्ष की पहली तिमाही में कुल 1,190.56 करोड़ रुपये की आय अर्जित की।

स्पाइसजेट ने कहा कि वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान और इंजन ओवरहाल की चुनौतियों के कारण खड़े विमानों को सेवा में वापस लाने में देरी ने स्थिति को और जटिल बना दिया।’’

एयरलाइन को जून तिमाही में 238 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में उसे 150 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। स्पाइसजेट के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने कहा, ‘‘इस तिमाही के नतीजे विमानन उद्योग के सामने आने वाली असाधारण चुनौतियों को दर्शाते हैं, जिनमें भू-राजनीतिक उथल-पुथल, प्रतिबंधित हवाई मार्ग और आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान शामिल हैं।’’ उन्होंने कहा कि एयरलाइन बेड़े की विश्वसनीयता बढ़ाने, लागत कम करने और नेटवर्क का विस्तार करने के लिए निर्णायक कदम उठा रही है।

प्रमुख खबरें

Hormuz पर फिर छिड़ी जंग! अमेरिका ने फिर कर दिया बड़ा हमला, जवाब में ईरान ने भी ठोकी मिसाइलें

Ram Mandir फंड में हेराफेरी: Priyanka Gandhi का अल्टीमेटम, बोलीं- लीपापोती नहीं, पूरी जांच चाहिए

Sam Manekshaw Death Anniversary: Sam Manekshaw को कैसे मिला सैम बहादुर नाम, जानें गोरखा कनेक्शन

Oman ने ऐसा क्या कर दिया? इसलिए ईरान ने होर्मुज में जहाज ठोक दिया