Spider-Man: Brand New Day New Trailer: हल्क से टक्कर लेते नजर आए Tom Holland, भारत में एक दिन पहले रिलीज होगी फिल्म

By एकता | Jun 18, 2026

स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे' का नया और शानदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। सोनी पिक्‍चर्स इंडिया ने गुरुवार, 18 जून की सुबह इसका हिंदी ट्रेलर जारी किया, जिसमें टॉम हॉलैंड एक बार फिर पीटर पार्कर यानी स्‍पाइडर मैन के रोल में पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। 2 मिनट 35 सेकेंड का यह ट्रेलर सस्पेंस और एक्शन से भरपूर है।

'नो वे होम' के 4 साल बाद की कहानी

यह नई फिल्म साल 2021 में आई 'स्पाइडर मैन: नो वे होम' की कहानी को आगे बढ़ाती है। इस फिल्म का डायरेक्शन डेस्टिन डैनियल क्रेटन ने किया है। फिल्म की कहानी पिछली फ‍िल्म की घटनाओं के ठीक चार साल बाद से शुरू होती है। ट्रेलर में साफ दिख रहा है कि पीटर पार्कर को स्पाइडर मैन होने की जिम्मेदारी की भारी कीमत चुकानी पड़ रही है और वह पहले से कहीं ज्यादा मुश्किल हालात में फंस चुका है।

इसे भी पढ़ें: भारत आ रहे Christopher Nolan, Matt Damon और Tom Holland, मुंबई में The Odyssey के प्रीमियर में होंगे शामिल

बदली शक्तियां और हल्क से खतरनाक टक्कर

इस बार स्पाइडर मैन की शक्तियां अजीब और हैरान करने वाले तरीकों से बदल रही हैं, जिस पर उसका खुद का काबू नहीं है। लेकिन ट्रेलर का सबसे चौंकाने वाला सीन वो है, जहां स्पाइडर मैन की भिड़ंत महाबली हल्क (ब्रूस बैनर) से होती है। मजेदार बात यह है कि ट्रेलर की शुरुआत में पीटर अपनी परेशानियों का हल ढूंढने ब्रूस बैनर के पास ही जाता है, लेकिन बाद में दोनों के बीच जबरदस्त लड़ाई हो जाती है, जिसकी वजह अभी सस्पेंस बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें: Tom Holland का बड़ा खुलासा, एक जवाब से Confirm हुई Zendaya संग Secret Wedding!

फिल्म की दमदार स्टार कास्ट

'स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे' में टॉम हॉलैंड और जेंडाया के साथ जैकब बैटलन, मार्क रफालो, जॉन बर्नथल और माइकल मैंडो मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इनके अलावा इस बार फिल्म में सैडी सिंक, ट्रैमेल टिलमैन, लिजा कोलोन जायस और मार्विन जोन्स जैसे कई नए कलाकारों की एंट्री भी हो रही है, जो इस सफर को और भी रोमांचक बनाएंगे।

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow