भारत आ रहे Christopher Nolan, Matt Damon और Tom Holland, मुंबई में The Odyssey के प्रीमियर में होंगे शामिल

क्रिस्टोफर नोलन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'द ओडिसी' का ग्लोबल प्रीमियर मुंबई में होगा, जिसमें नोलन, मैट डेमन और टॉम हॉलैंड शामिल होंगे। यूनिवर्सल पिक्चर्स द्वारा मुंबई को इस ग्लोबल टूर का आधिकारिक स्टॉप बनाना, इसे लंदन और पेरिस की लीग में खड़ा करता है, जो 17 जुलाई को वर्ल्डवाइड रिलीज के लिए तैयार है।
हॉलीवुड के लेजेंड्री डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन अपनी नई फिल्म द ओडिसी के साथ पहली बार इंडिया में ग्रैंड प्रीमियर करने जा रहे हैं। ऑस्कर विनर नोलन और हॉलीवुड के दो बड़े सुपरस्टार्स मैट डेमन और टॉम हॉलैंड अपने ग्लोबल टूर के सिलसिले में इसी जुलाई मुंबई आ रहे हैं।
मुंबई बना ग्लोबल सिनेमा का नया हब
नोलन और उनकी प्रोड्यूसर वाइफ एमा थॉमस के साथ फिल्म के मेन लीड्स, मैट डेमन और टॉम हॉलैंड भी मुंबई पहुंचेंगे। इस फिल्म में मैट डेमन ने ओडिसियस और टॉम हॉलैंड ने उनके बेटे टेलीमैकस का रोल प्ले किया है। यूनिवर्सल पिक्चर्स इंटरनेशनल ने मुंबई को इस फिल्म के ग्लोबल प्रीमियर टूर का ऑफिशियल स्टॉप चुना है, जिससे मुंबई अब लंदन, पेरिस और न्यूयॉर्क जैसे बड़े शहरों की लीग में शामिल हो गया है। यह फिल्म 17 जुलाई को दुनिया भर के थिएटर्स में रिलीज होने वाली है।
इसे भी पढ़ें: Tom Holland का बड़ा खुलासा, एक जवाब से Confirm हुई Zendaya संग Secret Wedding!
पहली बार फुल IMAX कैमरों का मैजिक
द ओडिसी सिनेमा की हिस्ट्री में पहली ऐसी फीचर फिल्म है जिसे पूरी तरह से एकदम नई IMAX फिल्म टेक्नोलॉजी और कैमरों से शूट किया गया है। इंडिया में इसका यह धमाकेदार प्रीमियर मुंबई के PVR आइकॉन IMAX (फीनिक्स पैलेडियम) में होने वाला है।
हॉलीवुड के बड़े स्टार्स की महफिल
मैट डेमन और टॉम हॉलैंड के अलावा इस फिल्म की स्टार कास्ट बेहद तगड़ी है। इसमें ऐनी हैथवे, रॉबर्ट पैटिनसन, लुपिता न्योंगो, सामंथा मॉर्टन, जेंडया और चार्लीज थेरॉन जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इस मूवी को नोलन और एमा ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी सिन्कोपी के बैनर तले बनाया है।
इसे भी पढ़ें: Justin Trudeau और Katy Perry की पिकनिक डेट, Santa Barbara में रोमांटिक तस्वीरें हुईं वायरल
क्या है फिल्म की कहानी?
क्रिस्टोफर नोलन ने खुद इस फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी और इसे डायरेक्ट किया है। यह फिल्म होमर की फेमस पुरानी कहानी पर बेस्ड है, जिसमें ट्रॉय की लड़ाई खत्म होने के बाद ओडिसियस की घर वापसी की 10 साल लंबी और मुश्किलों से भरी जर्नी को दिखाया गया है। इसे देखना स्क्रीन पर एक कमाल का एक्सपीरियंस होने वाला है।
अन्य न्यूज़















