Spinner Ashton Agar को आस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम से ‘रिलीज’ किया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 22, 2023

राष्ट्रीय चयनकर्ता टोनी डोडेमेड ने बुधवार को कहा कि आस्ट्रेलियाई स्पिनर एशटन एगर को घरेलू क्रिकेट खेलने के लिये भारत का दौरा कर रही टेस्ट टीम से ‘रिलीज’ कर दिया गया और वह स्वदेश रवाना हो चुके हैं। एगर घरेलू सत्र के अंतिम चरण में ‘वेस्टर्न आस्ट्रेलिया’ के लिए खेलेंगे। दौरे के बीच में आस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ी स्वदेश लौट चुके हैं जिनमें यह 29 वर्षीय बायें हाथ स्पिनर भी शामिल हो गया है। सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोटों के कारण टीम से बाहर होने के बाद पहले ही स्वदेश लौट चुके हैं।

एगर एक भी मैच खेलने बिना ही स्वदेश लौट गये हैं जबकि ऑफ स्पिनर टॉड मरफी को उन पर तरजीह देकर पहले टेस्ट की टीम में चुना गया था। दूसरे टेस्ट में हालांकि अस्ट्रेलिया ने तीन स्पिनरों को उतारा लेकिन एगर को फिर टीम में जगह नहीं दी गयी जिसमें साथी बायें हाथ के स्पिनर मैथ्यू कुहनेमैन को पदार्पण कराया गया। बॉर्डर-गावस्कर ट्राफी का तीसरा टेस्ट एक मार्च से इंदौर में शुरू होगा। अंतिम टेस्ट नौ मार्च से अहमदाबाद में खेला जायेगा।

लेग स्पिनर मिचेल स्वेपसन अपने बच्चे के जन्म के लिये दिल्ली में दूसरे टेस्ट से पहले और कप्तान पैट कमिंस पारिवारिक कारणों से स्वदेश लौट गये थे। लेकिन अब दोनों इंदौर में शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले टीम से जुड़ जायेंगे। एगर के मार्च में टूर के वनडे चरण के लिये भारत लौटने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।