खेल मंत्री रिजिजू ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन’ करेंगे लांच, 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चलेगी ये रन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 13, 2020

नयी दिल्ली। खेल मंत्री किरेन रीजीजू शुक्रवार पूरे देश की सबसे बड़ी ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन’ लांच करेंगे जो 15 अगस्त से दो अक्टूबर तक चलेगी। कोविड-19 महामारी के हालात और सामाजिक दूरी के नियमों को देखते हुए सरकार ने प्रतिभागियों को इन निश्चित तारीखों के बीच उनकी सुविधा अनुसार कहीं भी, किसी भी समय पर भागने के लिये प्रेरित करने का फैसला किया। मंत्रालय के बयान के अनुसार प्रतिभागियों के पास इस दौरान कई दिन तक अपनी दौड़ को ब्रेक करने का भी विकल्प होगा और उनके द्वारा तय की गयी कुल दूरी ‘ग्लोबल पॉजिशनिंग सिस्टम’ (जीपीएस) वॉच द्वारा या फिर खुद देखी जा सकती है।

प्रमुख खबरें

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास

ICC पर America ने लगाए कड़े वित्तीय प्रतिबंध, अदालत को बताया राजनीतिक रूप से प्रेरित