तोक्यो ओलंपिक में अपना दल नहीं भेजेगा खेल मंत्रालय, जानिए कारण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2021

नयी दिल्ली। खेल मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि वह तोक्यो ओलंपिक में अपने अधिकारियों के दल को नहीं भेजेगा क्योंकि वह खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिये ज्यादा से ज्यादा सहयोगी स्टाफ को साथ भेजना चाहता है जिसमें कोच और फिजियो शामिल हैं। अभी तक कुल 100 खिलाड़ियों ने स्थगित हुए तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर लिया है और 25 से 35 खिलाड़ियों के और क्वालीफाई करने की उम्मीद है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘मंत्रालय ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सुधारने के लिये अधिकतम अतिरिक्त सहयोगी स्टाफ जैसे कोच, डॉक्टर, फिजियोथेरेपिस्ट भेजने का फैसला किया है। ’’ इसके अनुसार, ‘‘खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ के अलावा किसी अन्य व्यक्ति की यात्रा को तभी मंजूरी दी जायेगी जब कोई प्रोटोकॉल आवश्यकता होगी।

प्रमुख खबरें

कहीं और से तेल खरीदो...रूस को लेकर अब खुलेआम धमकाने लगा अमेरिका, सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल ने जानें क्या कहा

Adani Group को फायदा पहुंचाने Uttarakhand Power Project की 84 शर्तें बदलीं: Congress

अज़रबैजान में होने वाले FIFA U15 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत को ग्रुप K में रखा गया है

America और China बातचीत में मानवाधिकार न हों नजरअंदाज, Xi Jinping के दौरे पर Freedom House की मांग