Sports Recap 2024: इस साल कोहली- रोहित सहित इन खिलाड़ियों के घर गूंजी किलकारी, विदेशी प्लेयर्स भी शामिल

By Kusum | Dec 20, 2024

साल 2024 अपने आखिरी पड़ाव पर है नया साल शुरू होने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। हर कोई नए साल की तैयारियां कर रहा है। वहीं दुनिया भर के कई क्रिकेटर्स के लिए ये साल बेहद खूबसूरत रहा। विराट कोहली और रोहित शर्मा इस साल दूसरी बार पिता बने, वहीं अन्य कई क्रिकेटर्स के घर भी नन्हें मेहमान की किलकारियां गूंजी। हालांकि, सिर्फ भारतीय नहीं बल्कि विदेशी खिलाड़ियों को भी ये खुशखबरी मिली। 


विराट कोहली- इस साल विराट कोहली दूसरी बार पिता बने। विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड डीवा अनुष्का शर्मा ने इस साल फरवरी में एक बेटे को जन्म दिया। जिसका नाम कपल ने अकाय रखा। 


रोहित शर्मा- वहीं टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा भी इस साल पिता बने। रोहित की पत्नी रितिका सजदेह ने बेटे को जन्म दिया जिसका नाम अहान रखा गया। 


शाहीन अफरीदी- पाकिस्तान के स्टार तेज गेदंबाज शाहीन अफरीदी ने 2022 में पूर्व खिलाड़ी शाहीद अफरीदी की बेटी अंशा से शादी की। जिसके बाद इस साल अगस्त में उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया। जिसका नाम अली यार है।


ट्रेविस हेड- ऑस्ट्रेलियाई स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड भी इस साल दूसरी बार पिता बने। हेड की पत्नी जेसिका डेविस ने 4 नवंबर को बेटे का जन्म दिया। जिसका नाम हैरिसन जॉर्ज हेड रखा गया। 


सफराज खान- भारतीय टीम के बल्लेबाज सरफराज खान को भई इस साल पिता बनने की खुशी मिली। उनकी पत्नी रोमाना जहूर ने बेटे को जन्म दिया। 


केन विलियमसन- न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन के घर भी इस साल किलकारियां गूंजी। विलियमसन तीसरी बार पिता बने थे। उनके घर बेटी का जन्म हुआ। 


प्रमुख खबरें

धोनी का मास्टरप्लान आया रंग, झारखंड क्रिकेट के नया अध्याय की शुरुआत, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी पर ऐतिहासिक जीत

Putin big attack on Pakistan: पुतिन की सीक्रेट चिट्ठी पर चौंका भारत, हिले कई देश

शाहनवाज हुसैन का आरोप, बांग्लादेश में हिंदू विरोधी सरकार, डर के साये में अल्पसंख्यक

अब दिल्ली से दहलेगा पाकिस्तान! 450- 800 KM क्षमता, ब्रह्मोस के नए वर्जन में क्या-क्या?