सुषमा स्वराज के निधन से खेल जगत भी हुआ भावुक, इन दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 07, 2019

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली समेत भारत के खेल जगत ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर शोक जताया। स्वराज का मंगलवार की रात दिल का दौरा पड़ने के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया। कोहली ने ट्वीट किया कि सुषमाजी के निधन से काफी दुखी हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। खेलमंत्री कीरेन रीजीजू ने कहा कि स्वराज हमेशा लोगों के दिलों और जेहन में रहेंगी। उन्होंने कहा कि इस समय मेरे पास शब्द नहीं है। वह भारतमाता के लिये समर्पित रहीं। सुषमाजी, आप हमारे दिलोदिमाग में हमेशा जीवित रहेंगी।’’

इसे भी पढ़ें: ऋषभ टीम इंडिया का भविष्य है, हमें उसे समय देना होगा: कोहली

पूर्व खेलमंत्री और ओलंपिक रजत पदक विजेता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने स्वराज के असामयिक निधन पर शोक जताया। राठौड़ ने ट्वीट किया कि सुषमा स्वराज जी के असामयिक निधन से स्तब्ध हूं। अपने 50 बरस के राजनीतिक कैरियर में उन्होंने अपनी ताकत, गरिमा और दयालु स्वभाव से करोड़ों दिलों को छुआ। विदेश मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल को हमेशा याद रखा जायेगा ।’’ क्रिकेटर से सांसद बने गौतम गंभीर ने कहा ,‘‘ मैं अनुभवी राजनेता और भाजपा की मजबूत स्तंभ सुषमा स्वराज जी के निधन से शोक में हूं। हर कोई उन्हें प्यार करता था। वह मौजूदा समय की सबसे मददगार और प्रिय राजनेताओं के रूप में याद रखी जायेंगी । उनके परिवार और दोस्तों को मेरी संवेदनायें। भारत की अपूरणीय क्षति ।’’

इसे भी पढ़ें: PCB ने पाक कोच मिकी आर्थर सहित कोचिंग स्टाफ को किया बर्खास्त

पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने लिखा ,‘‘ सुषमा स्वराज जी के परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनायें।’’ टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने लिखा ,‘‘ मेरी प्रिय सुषमा स्वराज जी के निधन से स्तब्ध हूं । उनके सक्षम मार्गदर्शन में ‘कन्या’ मुहिम की ब्रांड दूत के रूप में काम करने का सौभाग्य मिला था । उनके साथ निजी संबंध हमेशा मेरी स्मृतियों में रहेंगे ।’’ क्रिकेटर सुरेश रैना, मोहम्मद कैफ और आकाश चोपड़ा ने भी उन्हें श्रृद्धांजलि दी।

प्रमुख खबरें

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार

मुनक नहर पर Chhath Ghat का उद्घाटन, Nitin Nabin ने पूर्व सरकार पर साधा निशाना

PM Modi कर्नाटक में शुरू करेंगे 15600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं, Pink Line और Vande Bharat की देंगे सौगात

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड