राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर आरोप, कहा- ‘ध्यान भटाकाओ, झूठ फैलाओ’ है केंद्र सरकार की नीति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 19, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना वायरस संक्रमण से होने वाली मौत के आंकड़ों में बढ़ोतरी को लेकर बुधवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि ध्यान भटकाना, झूठ फैलाना और तथ्य छिपाना इस सरकार की नीति है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘वैक्सीन कम होती जा रही हैं और कोविड मृत्यु बढ़ती जा रही हैं।

इसे भी पढ़ें: सीएम केजरीवाल के कोरोना वेरिएंट ट्वीट पर सिंगापुर ने जताई आपत्ति, कहा- इन बयानों में कोई सच्चाई नहीं

केंद्र सरकार की नीति- ध्यान भटकाओ, झूठ फैलाओ, शोर मचाकर तथ्य छुपाओ।’’ कांग्रेस नेता ने केंद्र सरकार पर यह आरोप उस वक्त लगाया है जब भाजपा ने मंगलवार को एक ‘टूलकिट’ का हवाला देते हुए दावा किया था कि कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बदनाम करने का प्रयास कर रही है। गौरतलब है कि एक दिन में कोविड-19 के 2,67,334 नए मामले सामने आने के बाद देश में बुधवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,54,96,330 हो गई। वहीं, संक्रमण से 4,529 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 2,83,248 हो गई।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत