By एकता | Jan 24, 2025
आईआईटी खड़गपुर का स्प्रिंग फेस्ट 2025 इस बार 24 से 26 जनवरी तक आयोजित होगा। यह भारत के सबसे बड़े छात्र-आयोजित सांस्कृतिक और सामाजिक उत्सवों में से एक है, जो हर साल अपनी अनोखी थीम और जोश के लिए जाना जाता है। इस बार का विषय "मैजिकल मास्करेडः जादू और रहस्य की दुनिया" है, जो फेस्ट में एक अनोखा जादुई अनुभव लेकर आएगा। साथ ही. सामाजिक थीम "उन्नतिः नए रास्ते, नई आवाजै" समाज में बदलाव और सशक्तिकरण पर जोर देती है।
संगीतमय प्रस्तुतियांः बॉलीवुड और शास्त्रीय संगीत का संगम
स्प्रिंग फेस्ट की सबसे बड़ी खासियत इसका शानदार संगीत कार्यक्रम है। हर साल यहाँ जाने-माने कलाकार अपनी प्रस्तुति देकर फेस्टिवल की चमक बढ़ाते हैं। इस साल, बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार और गायक अमित त्रिवेदी अपनी जादुई प्रस्तुति देंगे। उनकी भावपूर्ण आवाज़ और ऊर्जा से भरपूर परफॉर्मेंस इस फेस्ट को यादगार बना देगी।
पिछले वर्षों में, सलीम-सुलेमान (2024) और सुनिधि चौहान (2023) जैसे प्रसिद्ध कलाकारों ने स्प्रिंग फेस्ट के मंच को रोशन किया है। इन दिग्गज कलाकारों की प्रस्तुतियों ने संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इसके साथ ही, इस साल फेस्टिवल में शास्त्रीय संगीत के प्रदर्शन का भी विशेष आयोजन किया गया है। जाने-माने शास्त्रीय गायक और वादक इस मंच पर अपनी प्रस्तुतियां देंगे, जो भारतीय सांस्कृतिक धरोहर की गहराई और खूबसूरती को दर्शाएंगे। यह संगीत प्रेमियों के लिए एक सुनहरा अवसर होगा, जहाँ शास्त्रीय और आधुनिक संगीत का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।
मुख्य आकर्षण और प्रतियोगिताएं
स्प्रिंग फेस्ट में नृत्य, संगीत, नाटक, और साहित्य जैसी ढेरों प्रतियोगिताएं होंगी, जो हर प्रतिभा को मंच देंगी। इस बार का खास आकर्षण स्नैपचैट स्पॉटलाइट प्रतियोगिता है। इसके अलावा, नई तकनीकों और रचनात्मकता को जोड़ने वाली वर्कशॉप और प्रदर्शनियां भी होंगी। रात के समय लाइव म्यूजिक और परफॉर्मेंस पूरे फेस्ट को और भी खास बनाएंगे।
सामाजिक बदलाव और पर्यावरण के प्रति जागरुकता
फेस्ट का सामाजिक थीम "उन्नति" महिलाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा और किशोरों के स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर ध्यान देगा। इसमें जागरूकता फैलाने और समस्याओं के समाधान के लिए कई इंटरएक्टिव कार्यक्रम होंगे। साथ ही, पर्यावरण को बचाने के लिए हरित पहले भी इस फेस्ट का हिस्सा होंगी।
स्प्रिंग फेस्ट 2025 सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवा उत्साह और जिम्मेदारी का उत्सव है। इसे मिस न करी अधिक जानकारी के लिए www.springfest.in पर जाएं और फॉलो करें।