कश्मीर के स्प्रिंग फूड फेस्टिवल में पर्यटकों की भीड़ देखकर Tourism Industry से जुड़े लोग खुश

By नीरज कुमार दुबे | Mar 31, 2022

कश्मीर में पर्यटन सीजन की शानदार शुरुआत हो चुकी है। सर्दियों में तो इस बार कश्मीर में पर्यटकों के आने के सभी पुराने रिकॉर्ड टूटे ही वसंत के मौसम में भी बड़ी संख्या में पर्यटक आ रहे हैं जिससे पयर्टन कारोबार से जुड़े लोग बहुत खुश हैं। कश्मीर में पर्यटन विभाग लगातार विभिन्न तरह के आयोजन कर पर्यटकों को नये अनुभव करवा रहा है। इसी कड़ी में पर्यटन सचिव ने ट्यूलिप गार्डन में आयोजित सात दिवसीय स्प्रिंग फूड फेस्टिवल का उद्घाटन किया। हम आपको बता दें कि इस फूड फेस्टिवल में आप कश्मीर के तमाम व्यंजनों का लाभ उठा सकते हैं। इस फूड फेस्टिवल में कश्मीर के बेकरी उत्पादों को भी प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है। एक तो ट्यूलिप गार्डन की खूबसूरती उस पर से यहां चल रहे फूड फेस्टिवल में लजील व्यंजनों की मदहोश कर देने वाली सुगंध... यह सब पर्यटकों को खूब भा रहा है और लोग कश्मीरी व्यंजनों का स्वाद लेने को आतुर दिख रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Odisha में पंडित Gopabandhu Das की 149वीं जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाषा आपत्तिजनक है...जेडी वेंस की बंधुआ मजदूर वाली टिप्पणी पर भड़का भारत

PM Modi पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ Delhi के जनपथ पर उतरे 200 लोग

जेवर एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, CM योगी का ऐलान