सपा की बढ़ीं मुश्किलें, पाकिस्तान का नारा लगाने वाला वीडियो वायरल, भाजपा ने घेरा

By अनुराग गुप्ता | Feb 05, 2022

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जिन्ना और पाकिस्तान की एंट्री चुनाव ऐलान से पहले ही हो चुकी थी लेकिन मामला अब गर्मा गया है। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें सपा प्रत्याशी ने पाकिस्तान बनाने के नारे लगाए। माना जा रहा है कि समाजवादी पार्टी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। 

इसी बीच चुनाव प्रचार का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें पाकिस्तान के नारे लगाए जा रहे हैं। हालांकि इस वीडियो का सपा प्रत्याशी के खंडन किया है। उन्होंने कहा कि इस वीडियो को किसी युवक ने एडिट किया है। मैं तो बड़ा देशभक्त हूं। उन्होंने कहा कि मेरे चुनाव प्रचार के दौरान पाकिस्तान का एक भी नारा नहीं लगाया गया है। 

इसे भी पढ़ें: 12 हजार का फोन रखते हैं योगी, रिवाल्वर और राइफल के हैं मालिक, नहीं है कोई जमीन, मकान और गाड़ी 

आपको बता दें कि सत्तारूढ़ भाजपा लगातार सपा पर जिन्ना और पाकिस्तान को लेकर हमलावर है। ऐसे में पार्टी को एक और मौका मिल गया है सपा को घेरने का। भाजपा प्रत्याशी अभिजीत सिंह सांगा का कहना है कि मुसलमानों के वोट के लिए यह इस हद तक गिर गए हैं कि पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। आने वाले समय में जनता इनको जवाब देगी। इस दौरान उन्होंने सपा प्रत्याशी पर राष्ट्रद्रोह के तहत मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।

प्रमुख खबरें

Asian Senior Wushu Championship: भारत करेगा 2028 में मेजबानी, 42 देशों के 500 खिलाड़ी होंगे शामिल

Tata Sons Chairman N Chandrasekaran ने युवाओं को दी बड़े लक्ष्य साधने और लगातार सीखने की सलाह

DUSU Election 2024: चारों पदों पर NSUI की हार के बाद टिकट बंटवारे पर उठे सवाल

Himanta Biswa Sarma ने Rahul Gandhi पर साधा निशाना, नंदीग्राम उम्मीदवार की गिरफ्तारी को बताया पुलिस का कर्तव्य