सपा का भाजपा पर तीखा वार, अखिलेश यादव ने की ‘महिला घेरा’ आंदोलन की घोषणा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 08, 2021

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 13 फरवरी को राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश व्यापी ‘महिला घेरा’ आंदोलन की घोषणा करते हुए किसानों के मसले को लेकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर तीखा वार किया है। पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने सोमवार को ट्वीट के जरिये महिलाओं से आंदोलन में आगे आने का अनुरोध किया है। सपा अध्यक्ष ने ट्वीट में कहा “13 फरवरी को सरोजिनी नायडू जयंती ‘राष्ट्रीय महिला दिवस’ पर सपा प्रदेश भर में आयोजित करेगी ‘महिला घेरा’।”

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र: ठाणे में दो वाहनों में रखे गैस सिलेंडरों में धमाका, एक घायल

ट्वीट में उन्होंने अपील की, “ ‘महिला शक्ति’ का आह्वान है कि वे महिलाओं के मुद्दों को लेकर इस कार्यक्रम से जुड़ें व इसे इतना बड़ा बनाएं कि दंभी सत्ता की नींद टूटे। महिलाएं आगे आएं।” यादव ने सिलसिलेवार ट्वीट में आरोप लगाया “भाजपा सरकार को देश की वैश्विक छवि ख़राब होने की भी चिंता नहीं है और हमारा मानना है कि वो अपने पूँजीपति मित्रों के फ़ायदे के लिए कृषि कानूनों के मुद्दे को उप्र के चुनाव आने तक खींचने का कुचक्र रचेगी।” यादव ने दावा किया, “लेकिन इस बार किसान गुमराह नहीं होंगे और भाजपा को हरा के, हटा के ही दम लेंगे।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Meghalaya Illegal Mining: NGT के बैन के बावजूद जानलेवा खनन, ब्लास्ट में Assam के 16 मजदूरों की मौत

Delhi Pollution पिछली सरकारों की देन, CM Rekha Gupta बोलीं- अब बनेगी Long-Term Strategy

Bharat Taxi की शुरुआत, ग्राहकों को मिलेगी बेहद सस्ती सवारी, Ola और Uber की मुश्किलें बढ़ना तय है!

CM Yogi का ड्रीम प्रोजेक्ट UP Film City अब हकीकत, Mom-2 से होगी शूटिंग की शुरुआत