Squid Game स्टार Lee Jung Jae ने शाहरुख खान संग शेयर की तस्वीर, किंग ऑफ बॉलीवुड से मिलकर कहा- 'सम्मानित महसूस कर रहा हूं'

By Renu Tiwari | Oct 20, 2025

दक्षिण कोरिया के दिग्गज अभिनेता ली जंग जे ने बॉलीवुड ‘बादशाह’ शाहरुख खान के साथ अपनी एक तस्वीर साझा कर अपने प्रशंसकों को चौंका दिया और कहा कि वह इसके लिए ‘सम्मानित’ महसूस कर रहे हैं। ली जंग जे ने ‘असैसिनेशन’ और ‘द थीव्स’ नामक फिल्म के साथ-साथ नेटफ्लिक्स की मशहूर सीरीज ‘स्क्विड गेम’ में भी शानदार काम किया है। ‘स्क्विड गेम’ में वह सियोंग गी-हुन (खिलाड़ी संख्या 456) का किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शाहरुख खान के साथ ली गई सेल्फी अपलोड की। तस्वीर में दोनों अभिनेता कैमरे की ओर देखकर मुस्कुरा रहे हैं। ली ने कैप्शन में लिखा, ‘‘सम्मानित हस्ती आईएमएसआरके के साथ मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं।’’

इसे भी पढ़ें: आलिया भट्ट ने सासू मां नीतू, ननद करीना-करिश्मा संग मनाया धनतेरस, देखें चमकती तस्वीरें!

यह स्क्विड गेम सीरीज की अंतिम कड़ी थी। यह सीरीज एक तरह की प्रतियोगिता पर केंद्रित है जिसमें गहरे कर्ज में डूबे सैकड़ों प्रतिभागी एक विशाल नकद पुरस्कार जीतने के लिए बच्चों के खेल खेलते हैं लेकिन हारने पर उनकी तुरंत हत्या कर दी जाती है। वहीं शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म किंग की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं जिन्होंने इससे पहले शाहरुख के साथ पठान में काम किया था। किंग में सुहाना खान, दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।

 Visit Prabhasakshi for Latest Entertainment News in Hindi Bollywood


प्रमुख खबरें

बाल अपराधियों का सुधार और पुनर्वास किशोर न्याय कानून का मुख्य मकसद: इलाहाबाद हाईकोर्ट

नीट प्रदर्शनकारियों पर दर्ज प्राथमिकी रद्द होने पर कॉजपा ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को बताया बड़ी जीत

उन्नाव में बारिश के बाद गंगा एक्सप्रेसवे पर बना सात फुट गहरा गड्ढा, मरम्मत कार्य शुरू

दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण की तैयारी, 78 हजार भारी वाहनों को BS-6 में बदलने की पहल