Squid Game की स्टार Jung Ho Yeon ने नौ साल के बाद बॉयफ्रेंड Lee Dong Hwi से ब्रेकअप किया

By एकता | Nov 27, 2024

नेटफ्लिक्स की ब्लॉकबस्टर सीरीज 'स्क्विड गेम' के दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इन सब के बीच पहले सीजन की मुख्य लीड जंग हो येओन के निजी जीवन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आयी है। खबर के अनुसार, अभिनेत्री ने अभिनेता ली डोंग ह्वी के साथ अपने नौ साल लंबे रिश्ते को खत्म कर दिया है। अभिनेत्री की एजेंसी ने उनके ब्रेकअप की पुष्टि की है।

इसे भी पढ़ें: बच्चों के साथ दुनिया घूमने के लिए हॉलीवुड छोड़ने की तैयारी कर रही हैं Angelina Jolie, अंदरूनी सूत्र ने किया खुलासा

'स्क्विड गेम' में भूमिका निभाने के बाद जंग हो येओन ने विश्व स्तर पर प्रसिद्धि हासिल की। उनके बॉयफ्रेंड ली डोंग ह्वी साउथ कोरिया की कोल्ड आइज, कॉन्फिडेंशियल असाइनमेंट जैसी फिल्मों और सीरीज में नजर आ चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: जिस लड़के ने Ditch किया, गुस्से में उसी के साथ 14 साल की उम्र में Cher कर बैठी थी ये शर्मनाक हरकत, आत्मकथा में किया खुलासा

दिसंबर में रिलीज होगा स्क्विड गेम का दूसरा सीजन

स्क्विड गेम सीरीज का दूसरा सीजन 26 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। इस कोरियन सस्पेंस थ्रिलर ड्रामा ने पूरी दुनिया में धमाल मचा दिया था। अब इसका दूसरा सीजन भी तैयार है। फैंस इस सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। सीरीज के पहले सीजन को पूरी दुनिया में लोगों ने खूब पसंद किया था। अब इसका दूसरा सीजन भी रिलीज के लिए तैयार है। फैंस भी इसे लेकर काफी उत्साहित हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

प्रमुख खबरें

केरलम में LDF छात्र संगठनों का विरोध, मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

SBI Card को दूसरी तिमाही में भारी मुनाफा, 778 करोड़ रुपये पहुंचा शुद्ध लाभ

Ladakh में Leh और Kargil निकाय चुनाव 21 नवंबर को, अधिसूचना 29 अक्टूबर को आएगी

MCD दिल्ली में भूजल सुधारने के लिए पुनर्जीवित करेगा 314 साल पुराना मुगलकालीन तालाब