श्रीसंत को उम्मीद, फिर से मिलेगा भारतीय टीम में खेलने का मौका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 21, 2019

कोच्चि। तेज गेंदबाज एस श्रीसंत ने आजीवन प्रतिबंध घटाकर सात साल किये जाने के बाद फिर से केरल की तरफ से रणजी ट्राफी में खेलने की इच्छा जाहिर की और उम्मीद जतायी कि एक दिन उन्हें फिर से भारतीय टीम से खेलने का मौका मिलेगा। 

बीसीसीआई लोकपाल डी के जैन ने श्रीसंत पर लगा प्रतिबंध कम करके सात साल कर दिया है जो 2020 में समाप्त हो जाएगा। श्रीसंत ने पत्रकारों से कहा कि मैं इस फैसले से बहुत खुश हूं। मैं केरल रणजी टीम में वापसी करके टीम की जीत में योगदान देना पसंद करूंगा। मैं अगले महीने से अभ्यास शुरू कर दूंगा।

इसे भी पढ़ें: टेस्ट में कोहली किसे देंगे टीम में स्थान, रहाणे, रोहित या फिर 5वां गेंदबाज ?

केरल के युवा खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और यह एक प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि मैं भारतीय टीम में वापसी करने में सफल रहूंगा। मैंने टेस्ट क्रिकेट में 87 विकेट लिये हैं। मुझे 100 विकेट पूरे करने के लिये केवल 13 विकेट की दरकार है। 

प्रमुख खबरें

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त

यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? फिर कोर्ट पहुंचीं 4 महिला रेसलर, याचिका में फैसले को पुरानी सोच वाला बताया

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव