SRF का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 31 प्रतिशत बढ़ा, एमपी में लगाएगी 600 करोड़ का नया संयंत्र

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 21, 2026

रसायन बनाने वाली कंपनी एसआरएफ लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 31 प्रतिशत बढ़कर 509.12 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने साथ ही मध्य प्रदेश में बैटरी-ग्रेड एल्युमीनियम फॉइल विनिर्माण संयंत्र लगाने के लिए 600 करोड़ रुपये के निवेश की भी घोषणा की। एसआरएफ लिमिटेड का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में 388.18 करोड़ रुपये रहा था।

एसआरएफ लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक आशीष भरत राम ने कहा, ‘‘अनिश्चित और उतार-चढ़ाव वाले वैश्विक माहौल के बावजूद हमारे कारोबार ने मजबूत प्रदर्शन किया है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उभरते क्षेत्रों में अवसरों को ध्यान में रखकर किए जा रहे हमारा पूंजीगत व्यय निवेश बेहद मजबूत बना हुआ है, जिससे हम भविष्य के लिए अच्छी स्थिति में हैं।’’ कंपनी के निदेशक मंडल ने भारत में बैटरी-ग्रेड एल्युमीनियम फॉइल विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने के लिए करीब 600 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी है। प्रस्तावित संयंत्र की कुल उत्पादन क्षमता सालाना 12,000 टन होगी।

यह लिथियम-आयन और सोडियम-आयन दोनों तरह की बैटरियों की जरूरतें पूरी करेगा। इससे ऊर्जा भंडारण और इलेक्ट्रिक परिवहन क्षेत्रों की बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी। प्रस्तावित संयंत्र मध्य प्रदेश के जेतापुर में उसकी अनुषंगी कंपनी एसआरएफ अल्टेक लिमिटेड के मौजूदा परिसर में स्थापित किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Sharad Purnima की रात खुले आसमान में खीर क्यों रखी जाती है, क्या है धार्मिक मान्यता

RBI Governor संजय मल्होत्रा बोले, आर्थिक वृद्धि और महंगाई तय करेगी ब्याज दर में बढ़ोतरी की सीमा

Asim Riaz जल्द करेंगे शादी? भाई Umar Riaz ने बताया क्या है प्लान, हिमांशी के आरोपों पर भी दिया जवाब

Delhi Police ने Saurabh Das और Ashutosh Ranka की 3 दिन की हिरासत मांगी, कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रखा