श्रीलंका के बहाने भारत को लेकर क्या झूठ फैला रहा था पाकिस्तान? 4 घंटे में ही मोदी सरकार ने खोला अपना आसमान और फिर...

By अभिनय आकाश | Dec 02, 2025

चक्रवात डिटवा ने श्रीलंका में भारी तबाही मचाई है। यहां हालात गंभीर बने हुए हैं। अब तक 350 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। कई लोग अपने घरों से बेघर हो गए हैं और पूरे देश में नेशनल इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। राजधानी कोलंबो समेत कई शहर बाढ़ के पानी से जूझ रहे हैं। राजधानी कोलंबो समेत कई शहर बाढ़ के पानी से जूझ रहे हैं। इस प्राकृतिक आपदा ने देश की सुरक्षा और जीवन स्तर को भी चुनौती दे दी है। भारत भी श्रीलंका की मदद के लिए आगे आया है। इस बीच पाकिस्तान के एजेंडे को भी भारत ने चौपट कर दिया। दरअसल श्रीलंका में आई बाढ़ के लिए मदद भेजने के नाम पर पाकिस्तान ने प्रोपगेंडा करना शुरू कर दिया था। पाकिस्तान ने कहा कि वो श्रीलंका राहत सामग्री भेजना चाहता है लेकिन भारत अपना एयर स्पेस नहीं दे रहा है।

इसे भी पढ़ें: Pakistan में बंद हुए दूतावास, भारत के किस ऐलान से घबराए कई देश

पाकिस्तानी मीडिया, हमेशा की तरह, दुष्प्रचार और फर्जी खबरें फैलाने में लगा हुआ है। ये आरोप निराधार और भ्रामक हैं। हवाई क्षेत्र से उड़ान या पारगमन के सभी अनुरोधों पर स्थापित प्रक्रियाओं और अंतर्राष्ट्रीय मानदंडों के अनुसार सख्ती से कार्रवाई की जाती है। हवाई क्षेत्र की अनुमति पर भारत के फैसले मानक परिचालन, तकनीकी और सुरक्षा आकलन के आधार पर लिए जाते हैं, न कि राजनीतिक कारणों से। पाकिस्तान की रिपोर्टें गलत और गैर-जिम्मेदाराना दोनों हैं। यह पाकिस्तानी मीडिया और उनके आधिकारिक राजनयिक मिशन के हैंडल द्वारा फैलाई जा रही फर्जी खबरों की श्रृंखला में शामिल है। हाल ही में, पाकिस्तान को ऑक्सफोर्ड यूनियन डिबेट में भारत की भागीदारी पर फर्जी खबरें फैलाते हुए पकड़ा गया था।

प्रमुख खबरें

पिता Khamenei को तीन बेटों ने दी विदाई, पर Supreme Leader बनने वाले Mojtaba रहे गायब, ईरान में चर्चा तेज

England-West Indies Test Series: Pakistan ने किया टीम का ऐलान, Babar Azam के हाथ में फिर कमान

Sachin Tendulkar का 35 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त, 15 की उम्र में Team India के लिए Vaibhav Suryavanshi ने रचा इतिहास।

World Cup में Harry Kane की टीम लेगी दवा का सहारा! Mexico की ऊंचाई से निपटने का England का Master Plan।