पड़ोसी की बदहाल व्यवस्था पर मदद का हाथ, श्रीलंका ने भारत से मांगा 1.5 अरब डॉलर का कर्ज

By अभिनय आकाश | Apr 23, 2022

कोरोना की वजह से पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को कमजोर कर दिया है। लेकिन इसका सबसे ज्यादा असर छोटे देशों पर पड़ा है। जो लगभग कंगाली की कगार पर पहुंच चुके हैं। भारत का पड़ोसी देश श्रीलंका के हालात अब भी बदतर बने हुए हैं। आर्थिक संकट के बीच श्रीलंका ने भारत से  1.5 अरब डॉलर का कर्ज मांगा है। वित्त मंत्री अली साबरी ने कहा कि देश गंभीर आर्थिक स्थिति का सामना कर रहा है इसलिए श्रीलंका ने आयात के लिए भारत से एक अरब अमेरिकी डॉलर का ऋण और साथ ही तेल आयात के लिए 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर का ऋण मांगा है। श्रीलंका के वित्त मंत्री अली साबरी ने शुक्रवार को वाशिंगटन से एक ऑनलाइन ब्रीफिंग में संवाददाताओं से कहा कि भारत के साथ वार्ता बहुत सफल रही है।

इसे भी पढ़ें: लोगों की अहम जरूरतों को पूरा करने में श्रीलंका की मदद करेगा चीन : राजपक्षे

शुक्रवार को वाशिंगटन से प्रेस को संबोधित करते हुए साबरी ने कहा कि अगले कुछ महीने श्रीलंकाई लोगों के लिए मुश्किल भरे होंगे। उन्होंने कहा, "श्रीलंका के केंद्रीय बैंक में अमेरिकी डॉलर में निवेश आकर्षित करने की आवश्यकता है," उन्होंने कहा कि सरकार जल्द से जल्द धन प्राप्त करने के लिए कई देशों के साथ बात कर रही है। यदि ये प्रयास सफल होता है और केंद्रीय बैंक में पैसा आता है, तो यह मूल्यह्रास को रोकने और रुपये को स्थिर करने में मदद करेगा।"

प्रमुख खबरें

HDFC Bank के CEO Jagdishan की Salary में Mega Hike, सालाना पैकेज पहुंचा 15.13 करोड़ रुपये

Bengaluru Crime: महिला के घर में घुसकर फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय ने की अश्लील हरकत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Vietnam में कैसे डूबी भारतीय Tourists की नाव? ऊंची लहर बनी वजह या कप्तान की बड़ी चूक?

Team India में इंजरी का कहर! Harshit Rana और Varun Chakravarthy बाहर, Prince-Bishnoi को मिला मौका