आतंकी संगठन एनटीजे का वित्तीय नियंत्रक गिरफ्तार: श्रीलंका बम हमले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 04, 2019

कोलंबो। श्रीलंका पुलिस ने आईएसआईएस से जुड़े संगठन एनटीजे का वित्तीय कामकाज संभालते रहे एक व्यक्ति को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। आईएसआईएस ने ईस्टर संडे के हमले की जिम्मेदारी ली थी जिसमें 250 से अधिक लोगों की जान चली गयी थी और सैंकड़ों अन्य घायल हुए थे।

इसे भी पढ़ें: श्रीलंकाई पुलिस ने दिल्ली-आधारित फोटो पत्रकार को किया गिरफ्तार

नेशनल तौहीद जमात (एनटीजे) का नेता जहरान हाशिम 19 अप्रैल के इन हमलों का साजिशकर्ता था। वह शांगरी ला होटल में मारा गया था जहां उसने विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया था। श्रीलंका मिरर ने खबर दी है कि अब्दुल सख्तार मोहम्मद नामक व्यक्ति को गामपोला इलाके में गिरफ्तार किया गया। वह एक दुकानदार के घर के करीब के एक मकान में किराये पर रह रहा था।

इसे भी पढ़ें: ट्रंप ने श्रीलंका और न्यूजीलैंड में आतंकी हमलों के पीड़ितों के लिए की प्रार्थना

वहीं हक बंधु छिपे थे जो ईस्टर संडे के हमले के सिलसिले में श्रीलंका पुलिस के लिए वांछित थे। हक बंधु-सादिक हक और शाहिद हक को 29 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। अखबार के अनुसार मोहम्मद के पास से दो राष्ट्रीय पहचान पत्र, सैनिक की वर्दी में एक संदिग्ध की तस्वीर आदि मिली है।

 

प्रमुख खबरें

बातचीत के जरिए हल हो सारे मसले, उमर अब्दुल्ला बोले- पाकिस्तान और हिंदुस्तान मिलकर...

रियलिटी शो में मजाक बनाए जाने पर Karan Johar हुए दुखी, एकता कपूर का मिला समर्थन

T20 World Cup से पहले फंसा पेंच, आयरलैंड सीरीज के लिए वीजा ना मिलने से बाहर हो सकते हैं Mohammad Amir

अकाली दल के उम्मीदवार ने छोड़ा मैदान, चुनाव लड़ने से किया इनकार, पार्टी भी छोड़ी