श्रीलंका ने अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 18 भारतीय मछुआरे पकड़े

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2019

कोलंबो। श्रीलंका की नौसेना ने उसके समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में कम से कम 18 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया और तीन नौकाओं को जब्त कर लिया है। नौसेना ने गश्ती के दौरान प्वाइंट पेड्रो के 16 समुद्री मील पश्चिम में मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें: श्रीलंकाई प्राधिकारियों ने 770 किलोग्राम कोकीन सार्वजनिक तौर पर नष्ट की

नौसेना ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) का उल्लंघन करने और श्रीलंकाई समुद्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में तमिलनाडु के 18 मछुआरों को गिरफ्तार किया गया है। कोलंबो पेज की खबर के अनुसार, उनकी तीन नौकाओं को भी जब्त कर लिया गया और उन्हें जाफना लाया गया। 

इसे भी पढ़ें: श्रीलंकाई टेस्ट कप्तान हुए गिरफ्तार, शराब पीकर चला रहे थे गाड़ी

प्रमुख खबरें

चीन के विरोध और विवादों के बीच बदला Salman Khan की फिल्म Battle of Galwan का नाम, डायरेक्टर ने बताई वजह

Oscar में Dharmendra को किया गया नजरअंदाज, Hema Malini बोलीं- ये Academy के लिए शर्म की बात

दिल्ली में Youth Congress का बड़ा प्रदर्शन, India-US ट्रेड डील को बताया किसानों के लिए धोखा

Chaitra Navratri Colour List: मां दुर्गा की कृपा के लिए 9 दिन पहनें ये खास रंग, देखें पूरी Day-Wise List