श्रीलंकाई प्राधिकारियों ने 770 किलोग्राम कोकीन सार्वजनिक तौर पर नष्ट की

sri-lankan-authorities-destroyed-770-kilograms-of-cocaine-in-public
[email protected] । Apr 2 2019 11:55AM

पुलिस अधिकारियों ने देश की राजधानी कोलंबो के बाहर एक गोदाम में दो मजिस्ट्रेटों के सामने दो दर्जन से अधिक बोरियों में बंद कोकीन को पहले पिघलाया और इसके बाद उसे नष्ट करने के लिए राजधानी के उत्तर में सीमेंट भट्ठा ले गए।

कोलंबो। श्रीलंकाई प्राधिकारियों ने इस क्षेत्र में नशे के वितरण के लिए पारगमन बिंदु के रूप में हिंद महासागर में स्थित इस द्वीपरीय देश का उपयोग करने से तस्करों को रोकने के उद्देश्य से 770 किलोग्राम कोकीन को सार्वजनिक तौर पर नष्ट किया।

इसे भी पढ़ें: महिंद्रा एक्सयूवी 300 को पहले महीने में मिली 13 हजार से अधिक बुकिंग

पुलिस अधिकारियों ने देश की राजधानी कोलंबो के बाहर एक गोदाम में दो मजिस्ट्रेटों के सामने दो दर्जन से अधिक बोरियों में बंद कोकीन को पहले पिघलाया और इसके बाद उसे नष्ट करने के लिए राजधानी के उत्तर में सीमेंट भट्ठा ले गए। इस कोकीन को पुलिस और सीमा शुल्क अधिकारियों ने 2016 से 2017 के बीच जब्त किया था।

इसे भी पढ़ें: कोटक सिक्योरिटीज ने किया 'रेफर ऐंड अर्न' कार्यक्रम का शुभारंभ

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़