ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रीलंका को मिला बड़ा लक्ष्य, करुणारत्ने चोटिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 02, 2019

कैनबरा। श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज दिमुथ करूणारत्ने को गले पर बाउंसर लगने की वजह से स्ट्रेचर पर मैदान से ले जाना पड़ा जबकि आस्ट्रेलिया ने तीन शतकों के दम पर पहली पारी में विशाल स्कोर खड़ा किया। आस्ट्रेलिया ने चार विकेट पर 384 रन से आगे खेलते हुए दूसरे दिन पांच विकेट पर 534 रन बनाये जब कप्तान टिम पेन ने पारी की घोषणा की। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर श्रीलंका ने तीन विकेट पर 123 रन बना लिये थे। कुशल परेरा 11 और धनंजय डिसिल्वा एक रन बनाकर खेल रहे हैं।

मानुका ओवल की सपाट विकेट पर करूणारत्ने और लाहिरू तिरिमन्ने ने 82 रन की साझेदारी की। अपना 58वां टेस्ट खेल रहे करूणारत्ने उस समय 46 रन पर थे जब पैट कमिंस की उछलती गेंद उनके हेलमेट से टकराकर गले पर जा लगी। वह मैदान पर गिर गए जब आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी उनकी मदद के लिये दौड़े। दस मिनट बाद उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया। अगले ओवर में तिरिमन्ने को स्पिनर नाथन लियोन ने आउट किया जो स्लिप में उस्मान ख्वाजा को कैच दे बैठे। इससे पहले आस्ट्रेलिया के लिये कुर्टिस पीटरसन 114 और पेन 45 रन बनाकर खेल रहे थे जब पारी की घोषणा की गई। इससे पहले जो बर्न्स और ट्रेविस हेड ने भी शतक लगाये थे।

प्रमुख खबरें

RAW Chief Parag Jain के Dhaka में कदम रखते ही Pakistani ISI की बढ़ गयी बेचैनी, Bangladesh पर पैनी नजर रख रहा है India

PM Modi का NDA सांसदों ने Parliament में तिरंगा लहराकर स्वागत किया

Prabhasakshi NewsRoom: Assam Arunachal Border पर क्यों चली गोलियां? 804 किलोमीटर सीमा पर 1200 विवाद क्यों नहीं सुलझ रहे हैं?

Amarnath Yatra Rituals: कैसे करें बाबा बर्फानी की पूजा और क्या है प्रसाद वितरण का सही तरीका