श्रीलंका ने शिया धार्मिक कार्यक्रम के खिलाफ प्रदर्शन पर रोक लगायी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 02, 2019

कोलंबो। श्रीलंका की एक अदालत ने रविवार को दो अतिराष्ट्रवादी बौद्ध संगठनों को शियाओं के एक अहम दिवस के खिलाफ प्रदर्शन करने से रोक दिया। यह ईस्टर संडे के आत्मघाती बम हमलों के बाद देश में पहला ऐसा मुस्लिम कार्यक्रम है। पुलिस प्रवक्ता रूवान गुनासेकरा ने बताया कि कोलंबो की मजिस्ट्रेट अदालत ने बौद्ध भिक्षुओं की अगुवाई वाले दो संगठनों के खिलाफ यह आदेश जारी किया है जिन्होंने यहां शिया मुसलमानों के दाऊदी बोहरा संप्रदाय के एक धार्मिक कार्यक्रम में बाधा डालने की योजना बनायी थी।

दुनियाभर से दाउदी बोहरा संप्रदाय के करीब 25000 लोग दस दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम के लिए शनिवार से कोलंबो में जुट रहे हैं। यह कार्यक्रम आशूरा के साथ समाप्त होगा। पैगंबर मोहम्मद के नवासे इमाम हुसैन की शहादत की याद में इस दिन को मनाया जाता है। 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान की हुई बेज्जती, श्रीलंका ने कश्मीर पर पाक राजनयिक के दावे को किया खारिज

गुनासेकरा ने बताया कि पुलिस के पास सूचना है कि दोनों राष्ट्रवादी संगठन राजधानी में कार्यक्रम में खलल डालने की योजना बना रहे हैं जिसके बाद पुलिस और सैनिकों ने सुरक्षा बढ़ा दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि ये संगठन क्या योजना बना रहे थे लेकिन राष्ट्रवादी संगठन ने इस बौद्ध बहुल देश में धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Ram Mandir CEO Selection: दान विवाद के बीच 5300 आवेदकों में से 18 Shortlisted, इंटरव्यू प्रक्रिया शुरू

Lok Sabha में विपक्ष के हंगामे के बीच सरकार ने पेश किए 4 Bill, कार्यवाही हुई स्थगित

पुतिन ने जमीन के सीने पर दिखा दी अपनी ताकत, धड़धड़ाते हुए भारत में ट्रेन लेकर आने वाला है दोस्त रूस! चीन हैरान, अमेरिका परेशान

Uttarakhand: Dhami सरकार की दूरदर्शी रणनीति, आपदा के बाद पुनर्वास और बेहतर भविष्य की तैयारी