आर्थिक मंदी से जूझ रहे श्रीलंका के वित्त मंत्री ने PM मोदी से की मुलाकात, कठिन समय में सहायता के लिए दिया धन्यवाद

By अभिनय आकाश | Mar 16, 2022

आर्थिक मंदी से जूझ रहे श्रीलंका के वित्त मंत्री बेसिल राजपक्षे भारत दौरे पर हैं। आज उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। तुलसी राजपक्षे ने द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग बढ़ाने के लिए दोनों देशों द्वारा की जा रही पहलों के बारे में प्रधानमंत्री को जानकारी दी और श्रीलंका की अर्थव्यवस्था के लिए भारत द्वारा दिए गए समर्थन के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार पीएम मोदी ने श्रीलंका के वित्त मंत्री बेसिल राजपक्षे को बताया कि भारत हमेशा एक करीबी मित्र पड़ोसी के रूप में श्रीलंका के साथ खड़ा रहेगा। भारत की यात्रा पर, राजपक्षे ने मोदी से मुलाकात की और इस "कठिन समय" में श्रीलंका को भारत द्वारा प्रदान की गई सभी सहायता के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया।

इसे भी पढ़ें: 12 से 14 साल तक के बच्चों को लग रही वैक्सीन, वैक्सीनेशन सेंटर पर दिखा गजब का उत्साह, PM मोदी ने की यह अपील

गौरतलब है कि । श्रीलंकाई राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे और प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के छोटे भाई बेसिल राजपक्षे ने दिसंबर 2021 में भी भारत की दो दिवसीय यात्रा की थी। यह जुलाई 2021 में पदभार ग्रहण करने के बाद उनकी पहली विदेश यात्रा थी। जनवरी 2022 में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बेसिल राजपक्षे के साथ भारत की उन परियोजनाओं और निवेश योजनाओं पर चर्चा की थी, जो द्विपीय देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगी। 

प्रमुख खबरें

US Military Aircraft Accident | कैलिफ़ोर्निया में US Air Force बेस पर B-52 Bomber क्रैश, 8 लोगों की मौत, जानिए इस शक्तिशाली विमान के बारे में सब कुछ

Shamar Joseph का पंजा, Rutherford की फिफ्टी, West Indies ने श्रीलंका से 2-1 से जीती T20 सीरीज

Mercedes S-Class Hybrid की भारत में धमाकेदार एंट्री, कीमत 2.20 करोड़, जानें दमदार Features

Salesforce ने खेला AI पर बड़ा दांव, Fin के अधिग्रहण से Agentforce Platform होगा और भी स्मार्ट।