ब्रिटेन से अवैध खतरनाक कचरा भारत और दुबई में उतारा गया: श्रीलंका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2019

कोलंबो। श्रीलंका के करीब 3,000 टन खतरनाक कचरे के अवैध आयात के मामले की जांच से पता चला है कि इसे भारत और दुबई भेजा गया था। देश के एक वरिष्ठ मंत्री ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। वित्त मंत्री मंगला समरवीरा ने संसद को बताया कि कबाड़ आयातक ने 2017 और 2018 में भारत और दुबई में लगभग 180 टन कच्चा कचरा भेज दिया था।

श्रीलंका के सीमा शुल्क विभाग ने पाया कि एक स्थानीय कंपनी ने ब्रिटेन से 241 कंटेनरों का आयात किया, जिसमें से 15 भारत और दो दुबई भेजे गए थे। श्रीलंका के इस विभाग का मानना है कि ब्रिटिश अधिकारियों को पहले ही श्रीलंकाई अधिकारियों की बिना मंजूरी के कचरे के निर्यात की अनुमति नहीं देनी चाहिए थी। 

प्रमुख खबरें

China Panda Diplomacy: अमेरिका को 2 पांडा गिफ्ट करेंगे जिनपिंग, दोनों बनेंगे दोस्ती के दूत, प्यारा सा दिखने वाला जानवर पिघलाएगा रिश्तों में जमी बर्फ

ट्रंप ने दिखा दी बाइडेन की ऐसी कौन सी तस्वीर, ठहाके लगाने लगे जिनपिंग, देखें Video

Prabhasakshi NewsRoom: Suvendu Adhikari सरकार को लगा बड़ा झटका, राष्ट्रपति ने Anti-Goonda Bill को नहीं दी मंजूरी

लोगों को क्या तकलीफ है? Komal Rani के साथ मंदिर जाने पर हुए विवाद पर बोले Govinda