श्रीलंकाई क्रिकेटर अजंता मेंडिस ने खेल के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 29, 2019

नयी दिल्ली। श्रीलंका के रहस्यमयी स्पिनर अजंता मेंडिस ने बुधवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की। उन्होंने 2008 में श्रीलंका के लिये पदार्पण किया था और अंतिम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबला 2015 में खेला था। 34 साल के इस गेंदबाज ने तीनों प्रारूपों देश के लिये 288 विकेट चटकाये हैं। 

अपनी कैरम गेंद के लिये मशहूर मेंडिस ने 19 टेस्ट में 70 विकेट, 87 वनडे में 152 विकेट और 39 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 39 विकेट हासिल किये हैं। लेकिन चोटों और खराब फार्म के कारण वह अपने करियर को ज्यादा लंबा नहीं कर पाये। श्रीलंका के पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने ट्विट पर मेंडिस को अंतरराष्टीय करियर के लिये बधाई दी। 

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal