श्रीलंकाई नौसेना ने कथित समुद्री सीमा उल्लंघन के लिए 14 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, हमले में एक के आंख में लगी चोट

By अभिनय आकाश | Nov 17, 2022

तमिलनाडु के कराइक्कल, पुडुकोट्टई और नागापट्टिनम जिलों के 14 भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने 16 नवंबर की सुबह अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) पार करने के लिए हिरासत में लिया। मछुआरे तड़के कोट्टुचेरीमेडु के आर. सेल्वमनी की नाव में सवार होकर समुद्र में गए थे। मछुआरे नेदुनथीवू में आईएमबीएल के पास मछली पकड़ रहे थे, तभी उन्हें श्रीलंकाई नौसेना ने हिरासत में ले लिया। तमिलनाडु तटीय पुलिस के सूत्रों ने बताया कि श्रीलंकाई नौसेना आईएमबीएल के पास गश्त कर रही थी और उन्होंने 16 नवंबर सुबह समुद्र में गए मछुआरों को हिरासत में ले लिया। जब श्रीलंकाई नौसैनिकों ने उस पर हमला किया तो उसकी आंख में चोट लग गई थी।

इसे भी पढ़ें: श्रीलंकाई क्रिकेटर धनुष्का गुणतिलका सिडनी में बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार, कड़ी कार्रवाई होगी

ये ध्यान देने योग्य बात है कि श्रीलंकाई नौसेना द्वारा तमिलनाडु के कई भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया था और उनकी महंगी मशीनीकृत नौकाओं को जब्त कर लिया गया था। श्रीलंकाई नौसेना द्वारा स्थानीय श्रीलंकाई समाचार पत्रों में भारतीय मछुआरों से जब्त की गई मशीनीकृत नौकाओं की बिक्री की घोषणा करने वाले विज्ञापन दिए गए थे।

इसे भी पढ़ें: भारत-श्रीलंका की नौसेनाओं ने हिंद महासागर में साझा समुद्री चुनौतियों पर चर्चा की

बता दें कि 25 मार्च 2022 में विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने लोकसभा में बंदी बनाए गए भारतीय मछुआरों को लेकर किए गए सवाल का जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि श्रीलंका ने तमिलनाडू के मछुआरों को हिरासत में लिया है। सरकार श्रीलंका की सरकार से बात कर रही है। श्रीलंका ने 2020 में 74 मछुआरों को गिरफ्तार किया. 2022 में 96 मछुआरों को गिरफ्तार किया गया।

प्रमुख खबरें

SRH vs RR IPL 2024: रोमांचक मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 1 रन से दी मात

550 अरब रुपये का बकाया, पाई पाई वसूलने की शुरू हुई कार्रवाई, जिनपिंग ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम

मुसलमानों के लिए बरकरार रखेंगे 4% आरक्षण, Andhra Pradesh में BJP की सहयोगी TDP का बड़ा ऐलान

Jammu Kashmir: आतंकवादी संगठन से जुड़ने जा रहा था युवक, पुलिस ने मौके पर ही धड़ दोबाचा