भारत-श्रीलंका की नौसेनाओं ने हिंद महासागर में साझा समुद्री चुनौतियों पर चर्चा की

India-Sri Lanka
Creative Common

श्रीलंका और भारत के बीच 32वीं अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) बैठक यहां शुक्रवार को हुई। यह बैठक श्रीलंका के उत्तर में स्थित कांकेसंथुराई तट से दूर निगरानी पोत एसएलएनएस सयूरा पर हुई।

कोलंबो। भारत-श्रीलंका की नौसेनाओं ने द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के उपायों और हिंद महासागर में उन साझा समुद्री चुनौतियों से निपटने पर चर्चा की जिनका दोनों देशों की नौसेनाओं और तटरक्षक बलों के कर्मी सामना कर रहे हैं। श्रीलंका और भारत के बीच 32वीं अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) बैठक यहां शुक्रवार को हुई। यह बैठक श्रीलंका के उत्तर में स्थित कांकेसंथुराई तट से दूर निगरानी पोत एसएलएनएस सयूरा पर हुई। 

इसे भी पढ़ें: T20 World Cup | श्रीलंका को हराकर इंग्लैंड सेमीफाइनल में, गत चैम्पियन आस्ट्रेलिया बाहर

श्रीलंका की नौसेना ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। दोनों देशों के बीच वार्ता का आयोजन मुख्य रूप से हिंद महासागर में साझा समुद्री चुनौतियों पर चर्चा के लिए किया गया था। आईएमबीएल बैठक का उद्देश्य दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत बनाना और नौसेनाओं और तटरक्षक कर्मियों को लेकर उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा करना है ताकि समुद्री चुनौतियों से निपटा जा सके। यहां स्थित भारतीय उच्चायोग ने चर्चा को लाभप्रद बताया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़