श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के 43 मछुआरों को गिरफ्तार किया, छह नौकाएं जब्त कीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 19, 2021

रामेश्वरम (तमिलनाडु)। श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के कम से कम 43 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है और उनकी छह नौकाएं भी जब्त कर ली हैं। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। यहां मछुआरा एसोसिएशन ने उनकी तत्काल रिहाई की मांग करते हुए सोमवार को प्रदर्शन करने और अनिश्चितकालीन धरनाकरने की भी घोषणा की। मत्स्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मछुआरे 500 से अधिक नौकाओं में सवार होकर 18 दिसंबर को यहां से रवाना हुए थे और वे कच्चातीवू द्वीप के पास मछलियां पकड़ रहे थे कि तभी उनमें से 43 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया गया और छह नौकाएं जब्त कर ली गईं। 

इसे भी पढ़ें: तमिलनाडु : महिला कामगारों ने किया प्रदर्शन, महत्वपूर्ण राजमार्ग को बाधित किया

मछुआरा एसोसिएशन के एक नेता और प्राधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद मछुआरों को श्रीलंका के कांगेसानतुरई शिविर ले जाया गया। रामनाथपुरम से सांसद के. नवसकणि ने केंद्रीय मंत्रियों से बात की और मछुआरों एवं उनकी नौकाओं को छुड़ाने के लिए तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया।

प्रमुख खबरें

गोवा में वोटर लिस्ट से नाम कटने की प्रक्रिया को पलटा नहीं जा सका क्योंकि... विरोध के बीच EC ने फॉर्म 7 का हवाला दिया

उत्तराखंड MBBS फर्जीवाड़ा: भोपाल का एजेंट धीरज गिरफ्तार, 5.5 लाख रुपये नकद बरामद

LPG की कीमत होने वाली है कम! भारत को कहां मिल गया गैस का भंडार?

Goa में होगी IPL 2027 Auction, तीन साल बाद भारत लौटेगा खिलाड़ियों का बाजार