श्रीलंका की नौसेना ने भारतीय मछुआरों पर बरसा दी गोलियां, भड़कते हुए विदेश मंत्रालय ने हाई कमिश्नर को...

By अभिनय आकाश | Jan 28, 2025

डेल्फ़्ट द्वीप के निकट श्रीलंकाई नौसेना द्वारा उन पर की गई गोलीबारी में पाँच भारतीय मछुआरे घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। इस घटना पर भारत के विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कार्रवाई को अस्वीकार्य बताते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि आज सुबह तड़के डेल्फ़्ट द्वीप के निकट 13 भारतीय मछुआरों को पकड़ने के दौरान श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गोलीबारी की घटना की सूचना मिली थी। मछली पकड़ने वाली नौका पर सवार 13 मछुआरों में से दो को गंभीर चोटें आई हैं और वर्तमान में उनका जाफना टीचिंग अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

इसे भी पढ़ें: श्रीलंका ने 41 भारतीय मछुआरों को स्वदेश भेजा

किसी भी परिस्थिति में बल का प्रयोग स्वीकार्य नहीं है। इस संबंध में दोनों सरकारों के बीच मौजूदा समझ का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए। श्रीलंकाई नौसेना ने दावा किया कि दुर्घटनावश गोलीबारी हुई क्योंकि भारतीय मछुआरों ने एक संगठित समूह के रूप में कार्य करते हुए नौसेना कर्मियों पर हमला करने का प्रयास किया।

प्रमुख खबरें

Asian Games: 50 मीटर बटरफ्लाई में 12वें स्थान पर रहे Benedictine Rohit, फाइनल की दौड़ से चूके

Asian Games Wushu: रोशिबिना देवी ने जीता 60 किग्रा सांडा में रजत पदक

वाशिंगटन पहुंचे शी चिनफिंग, US President Donald Trump ने खुद की अगवानी

S Jaishankar और Marco Rubio की न्यूयॉर्क में वार्ता, Russia Sanctions पर रखे भारत के हित