श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने देश में लागू किये गये आपातकाल को एक और महीने बढ़ाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 23, 2019

कोलंबो। श्रीलंका में ईस्टर रविवार पर हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के बाद देश में लागू किये गये आपातकाल को बुधवार को राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने एक और महीने के लिये बढ़ा दिया। इन बम धमाकों में करीब 260 लोगों की जान चली गई थी। राष्ट्रपति ने जन सुरक्षा का हवाला देते हुए एक विशेष राजपत्र अधिसूचना के जरिये आपातकाल को एक महीना और बढ़ाया। आपातकालीन कानून पुलिस और सैन्य ताकतों को अदालत के आदेशों के बिना संदिग्धों को गिरफ्तार करने, हिरासत में लेने और पूछताछ करने की अनुमति देता है।

इसे भी पढ़ें: श्रीलंका में हमले के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के बावजूद फैल रही हैं फर्जी खबरें

देश में 21 अप्रैल को तीन गिरिजाघरों और कई आलीशान होटलों को निशाना बनाने वाले नौ आत्मघाती हमलावरों के सफाये के लिए श्रीलंका में 23 अप्रैल को आपातकाल लागू किया गया था।इन हमलों में 258 लोगों की जान चली गई थी और 500 अन्य लोग घायल हुए थे।

इसे भी पढ़ें: उत्तर पश्चिमी श्रीलंका में दंगों में एक व्यक्ति की मौत, कर्फ्यू लागू

इसके बाद 23 अप्रैल को देश में आपातकाल लगाया गया था। इस्लामिक स्टेट समूह ने हमले की जिम्मेदारी ली थी। लेकिन सरकार ने स्थानीय इस्लामिक चरमपंथी समूह नेशनल तौहीद जमात को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। इसके बाद चलाए विभिन्न अभियानों के तहत पुलिस अभी तक 80 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

प्रमुख खबरें

RCB vs GT IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने गुजरात टाइटंस को 4 विकेट से हराया, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal