श्रीलंका के राष्ट्रपति ने होटल मालिकों को अधिकतम वित्तीय सहायता का भरोसा दिलाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 30, 2019

कोलंबो। श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने आतंकवादी हमले के बाद प्रभावित देश के होटल उद्योग को अधिकतम वित्तीय मदद का भरोसा दिलाया है। ईस्टर रविवार को हुए इस हमले में 40 विदेशी नागरिकों सहित कुल 253 लोग मारे गए थे।

 

इसे भी पढ़ें: ईस्टर पर हुए सिलसिलेवार विस्फोटों में 42 विदेशियों की मौत : श्रीलंकाई मंत्रालय 

 

श्रीलंका की अर्थव्यवस्था में पर्यटन का हिस्सा करीब पांच प्रतिशत है। भारत, ब्रिटेन और चीन उसके प्रमुख बाजारों में से हैं। वर्ष 2018 में श्रीलंका में दुनियाभर से 23 लाख पर्यटक आए जिनमें सबसे प्रमुख हिस्सा भारत का रहा। पिछले साल 4,50,000 भारतीय पर्यटक श्रीलंका गए।

इसे भी पढ़ें: बदले की आग में जल रहा विश्व! श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बाद लॉस एंजिलिस में हमले की तैयारी

राष्ट्रपति सिरिसेना ने सोमवार को देश के होटल उद्योग के साथ बैठक में इस बात को स्वीकार किया कि इस आतंकवादी हमले से देश का यह उद्योग सबसे बुरी तरह प्रभावित हुआ है। ‘संडे टाइम्स’ की खबर के अनुसार राष्ट्रपति ने केंद्रीय बैंक के गवर्नर इंद्रजीत कुमारस्वामी से होटल क्षेत्र को अधिकतम वित्तीय राहत तत्काल उपलब्ध कराने को कहा है। 

 

प्रमुख खबरें

रायबरेली से नामांकन के बाद बोले राहुल गांधी, बड़े भरोसे के साथ मेरी मां ने मुझे सौंपी परिवार की कर्मभूमि

जीने के लिए केवल कुछ महीने का समय, पत्नी अनीता गोयल को कैंसर, नरेश गोयल की जमानत याचिका पर 6 मई को फैसला

Apple ने भारत में कमाई का बनाया नया रिकॉर्ड, CEO टिम कुक बोले- प्रदर्शन से बहुत खुश हूं

MI vs KKR IPL 2024: वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता के बीच भिड़ंत, यहां देखें प्लेइंग 11