श्रीलंका के राष्ट्रपति राजपक्षे ने जनरल बिपिन रावत के निधन पर शोक व्यक्त किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 10, 2021

कोलंबो। श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने भारत के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत के निधन पर शोक व्यक्त किया है। जनरल रावत का बुधवार को तमिलनाडु में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन हो गया था। इस हादसे में जनरल रावत के अलावा उनकी पत्नी तथा 11 अन्य सैन्यकर्मियों की मृत्यु हो गई। राष्ट्रपति राजपक्षे ने ट्वीट किया, “तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर हादसे में जनरल बिपिन रावत, श्रीमती रावत और अन्य के अचानक निधन की सूचना पाकर दुख हुआ। मैं श्रीलंका के लोगों की तरफ से उनके परिजनों और सभी भारतीयों के प्रति संवदेना व्यक्त करता हूं।”

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी