ट्यूनीशिया की इस्लामी पार्टी के मुख्यालय में आग लगी, एक व्यक्ति की मौत 18 अन्य घायल

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Dec 10 2021 10:08AM
ट्यूनीशिया की सबसे बड़ी इस्लामी पार्टी के यहां स्थित मुख्यालय में बृहस्पतिवार को आग लग गई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए। पार्टी और अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
ट्यूनिस। ट्यूनीशिया की सबसे बड़ी इस्लामी पार्टी के यहां स्थित मुख्यालय में बृहस्पतिवार को आग लग गई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए। पार्टी और अधिकारियों ने यह जानकारी दी। घायलों में एक पूर्व प्रधानमंत्री भी हैं जो खिड़की से बाहर कूदने के बाद चोटिल हो गए।
इसे भी पढ़ें: Vijay Hazare Trophy | तिलक वर्मा के शतक से हैदराबाद ने दिल्ली को हराया
एन्नाहधा मूवमेंट ने एक बयान में कहा कि पार्टी कार्यकर्ता समी सिफी (51) की मौत हो गई और कई कर्मचारी तथा नेता घायल हो गए। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़















