आतंकी हमले के डर के बावजूद पाकिस्तान का दौरा करेगी श्रीलंकाई टीम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 19, 2019

कोलंबो। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को कहा कि खिलाड़ियों पर आतंकी हमले की आशंका के बावजूद उनकी टीम छह मैचों की श्रृंखला के लिये पाकिस्तान का दौरा करेगी। श्रीलंका क्रिकेट के सचिव मोहन डिसिल्वा ने कहा कि उन्हें पाकिस्तान का दौरा करने के लिये रक्षा मंत्रालय से हर तरह की मंजूरी मिल गयी है। 

इसे भी पढ़ें: पाक दौरे के लिए तैयार श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड, रक्षा मंत्रालय की मंजूरी का इतंजार

श्रीलंकाई टीम पर मार्च 2009 के दौरे के दौरान लाहौर में आतंकी हमला हुआ था जिसमें छह खिलाड़ी घायल हुए थे। छह पाकिस्तानी पुलिसकर्मी और दो नागरिकों की इस हमले में मौत हो गयी थी। इस हमले के बाद अधिकतर अंतरराष्ट्रीय टीमों ने पाकिस्तान का दौरा करने से इन्कार कर दिया था। श्रीलंका के भी दस शीर्ष खिलाड़ियों ने हमले की आशंका से दौरे से हटने का फैसला किया है। श्रीलंका इस दौर में 27 सितंबर से दो अक्टूबर के बीच तीन वनडे खेलेगा। ये तीनों मैच कराची में होंगे। इसके बाद लाहौर में पांच से नौ अक्टूबर के बीच तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय खेले जाएंगे। 

प्रमुख खबरें

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह

संसदीय समिति करेगी PSU और सरकारी विभागों में OBC प्रतिनिधित्व की समीक्षा

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश