T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे सफल गेंदबाज बने मलिंगा, अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ा !

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 02, 2019

कैंडी। श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 99वें विकेट के साथ खेल के इस प्रारूप में सबसे सफल अंतरराष्ट्रीय गेंदबाज बने। मलिंगा ने पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ा। टेस्ट क्रिकेट से 2011 में संन्यास लेने वाले मलिंगा ने न्यूजीलैंड की पारी के पहले ओवर में कोलिन मुनरो को बोल्ड करके अफरीदी के 98 विकेट की बराबरी की।

छत्तीस साल के मलिंगा ने इसके बाद कोलिन डि ग्रैंडहोम को 44 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड करके अपने 74वें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में नया रिकार्ड बनाया। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान अफरीदी ने 99 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले।

प्रमुख खबरें

मोदी का वादा याद दिलाकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में प्रस्ताव पेश: उमर अब्दुल्ला ने केंद्र से मांगा पूर्ण राज्य का दर्जा

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!